: भटकती महिलाओ का सहारा बनी सखी वन स्टाप सेंटर......
Tue, Feb 9, 2021
सूरजपुर-सखी वन स्टाप सेंटर ने जहाँ एक महिला को उसके परिवार तक पहुचाने में अहम रोल अदा की है तो वही दूसरी मानसिक बीमार महिला को बिलासपुर अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है।बताया गया है कि नगर के बसस्टैंड में एक बुजुर्ग महिला के देखे जाने की जानकारी इस बात के साथ मिली थी कि वह बीमार लग रही है व अपना नाम पता नही बता पा रही है। जानकारी पर सखी वन स्टाप सेंटर ने महिला को अपने कब्जे में लिया और शोसल मीडिया के माध्यम से महिला के सम्बंध में जानकारी हासिल करने में सफलता हासिल की और महिला को उसके घर अम्बिकापुर भिजवाने में मदद की,जिस पर महिला के परिजनों ने कृतज्ञता ज्ञापित की है। वही नगर के कालेज रोड के पास भटकते हुये विक्षिप्त महिला की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्यवाही करते हुये सखी सेंटर की टीम द्वारा उसे सखी सेंटर लाया गया जबकि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नही रहने पर उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहा से न्यायलय के आदेश पर विक्षिप्त महिला को मानसिक चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर भेजा जा रहा है।
: सूरजपुर एसडीएम ने कोविड-19 का टीका लगवाया....
Mon, Feb 8, 2021
सूरजपुर-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा ने जिला अस्पताल पहुंच कर कोविड-19 से सुरक्षा के लिए टीका लगवाये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के साथ एसडीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिना डर, भय कोरोना संक्रमण की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अनिवार्य रूप से लगवाये साथ ही लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि आज टीका लगवा कर आधा घण्टा स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रहे और प्रतिदिन की तरह कार्यालय आकर अपना कार्य सूचारू रूप से कर रहें हैं। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिले के सभी स्वास्थ्य वर्कर एवं फ्रन्टलाईन वर्कर जिसमें राजस्व विभाग,पुलिस विभाग,नगरीय निकाय,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका,कोटवारों को टीकाकरण किया जाना हैं। उन्हांेने कहा है कि अभी तक कोविड-19 के टीकाकरण से किसी प्रकार का दुष्प्रभाव की शिकायत की जानकारी प्राप्त नही हुई हैं। टीकाकरण पूर्णरूप से सुरक्षित हैं। बिना डर व भय से कोरोना संक्रमण की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अनिवार्य रूप से लगाने की अपील की हैं।
: प्रशासन की सजगता से तीन बाल श्रमिक कराये गये मुक्त.....
Mon, Feb 8, 2021
सूरजपुर-जिला बाल संरक्षण इकाई, श्रम विभाग, चाईल्ड लाईन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने बाल श्रम करते तीन बाल श्रमिको को मुक्त कराया. संयुक्त टीम ने दुकानो व निर्माण कार्यो में काम कर रहे बाल श्रमिको का उम्र सत्यापन कर तीन बाल श्रमिको को मुक्त कराया तो सभी बाल श्रमिको को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर उनके माता-पिता को समझाईस देकर बालकों को सुपुर्द किया गया। उन्हें अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य का ध्यान रखने को कहा गया। संयुक्त टीम के कार्यवाही में जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल, परामर्शदाता जैनेन्द्र दुबे, श्रम निरीक्षक डिलेन्द्र चैधरी, हर गोविन्द चक्रधारी, गिता गिरी, शोभनाथ, रमेश साहू, ललित दुबे, हरबिन्दर सिंह उपस्थित थे।