ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: संत समाज सेवी सतपाल महाराज के जन्म दिन पर बच्चो को पाठय सामाग्री का वितरण....फलदार वृक्ष लगाये...

Admin

Mon, Sep 20, 2021

सच्चे महापुरुष वो होते है जो सबको जोडने का कार्य करते है चाहे किसी संम्प्रदाय के हो, महान पुरुष सत्यमार्ग पर चलने का संदेश देते…मानव उत्थान सेवा समिति ने संत समाज सेवी सतपाल महाराज की 70 वीं जन्म दिन पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया..

राजेश सोनी
सूरजपुर. जिला मुख्यालय के समीप के गांव डुमरीया में संत समाज सेवी सतपाल महाराज के जन्म दिन पर जरुरतमंद बच्चो को पाठय सामाग्री का वितरण किया गया साथ ही फलदार वृक्ष लगाये गये. मानव उत्थान सेवा समिति ने संत समाज सेवी सतपाल महाराज की 70 वीं जन्म दिन पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन ग्राम डुमरीया में किया गया. जिसमें गांव के जरुरतमंद बच्चो को पाठय सामाग्री का वितरण किया तो वही पंचायत परिसर में फलदार वृक्ष लगाये गये. मानव उत्थान सेवा समिति के महात्मा अर्पणा बाई ने सत्संग प्रवचन के माध्यम से बताया कि सच्चे महापुरुष वो होते है जो सबको जोडने का कार्य करते है चाहे किसी संम्प्रदाय के हो, महान पुरुष सत्यमार्ग पर चलने का संदेश देते है. तो वही महात्मा बगीशा बाई ने बताया कि समिति के द्वारा लोगो को निरोग के लिये समय समय पर स्वास्थ, रक्तदान शिविर का आयोजन के साथ पर्यावरण को बचाने के लिये वृक्षारोपण, मिशन एजुकेशन, वस्त्र वितरण, स्वच्छता अभियान सहित अन्य गतिविधियों के द्वारा जनमानस को सदभावना का संदेश दिया जा रहा है. मानव उत्थान समिति के कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य बिहारी लाल कुलदीप, युवा नेता जाकेश राजवाडे, अनिल तिवारी के साथ समिति के जीतराम,बाबुलाल,रुद्रप्रताप,संतराम,छत्रपाल,छतरसाय,ललकेश्वर,महोदर,सेवकराम,गुलाब चंद्र,गणेश प्रसाद,राजेश्वर,परमानंद,बलवंत,अनंत राम,धरमजीत,रायमती,प्रेमकुंवर,आरती,लालचंद्र,राजु राम सहित ग्रामीण उपस्थित रहे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें