: कलेक्टर ने तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण...
Wed, Apr 5, 2023
सूरजपुर.
कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने सूरजपुर तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील कार्यालय में स्थित च्वाइस सेंटर का मुआयना किया। च्वाइस सेंटर में आय, जाति तथा निवास प्रमाण पत्र बनवाने आये आवेदकों से उनके दस्तावेजों को देखा साथ ही प्रमाण पत्र बनाने के लिए जिन आवश्यक दस्तावेज पटवारी प्रतिवेदन, आधार कार्ड, शिक्षा संबंधी प्रमाण पत्रों की जानकारी भी ली। उन्होंने रिकॉर्ड रूम से ऑनलाइन संधारण होने वाले बी-1, खसरा, नामांतरण की जानकारी लेते हुए पुराना नामांतरण, बी-1 को अभिलेख कोष्ठ जिला कार्यालय भेजने के निर्देश दिय। उन्होंने नामांतरण प्रकरण की बारीकी से जांच की तथा सभी लम्बित प्रकरण को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने तहसीलदार से प्रत्येक पटवारी की हल्कावार जानकारी ली। कलेक्टर ने भुइयां शाखा, रिकॉर्ड रूम, नाजिर शाखा, नकल शाखा, कानूनगो शाखा का भी निरीक्षण किया तथा तहसीलदार सहित अन्य कर्मचारियों को सभी लंबित प्रकरणों को व्यवस्थित कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार इशराइल अन्सारी, हिना टंडन, प्रभारी तहसीलदार सुश्री वर्षा बंसल सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।
: रोजगार पंजीयन हेतु मार्गदर्शन...
Wed, Apr 5, 2023
सूरजपुर
. रोजगार पंजीयन के वैधता पंजीयन तिथि से 3 वर्ष के लिए होती है। यह जानकारी आवेदक के पंजीयन पत्रक ( X -10) में उल्लेखित रहती है। यदि कोई आवेदक पंजीयन पत्रक में उल्लेखित नवीनीकरण माह में अपने पंजीयन का नवीनीकरण नहीं करवाता है, तो उसे नवीनीकरण के लिए निर्धारित माह के अतिरिक्त 2 माह की ग्रेस अवधि, राष्ट्रीय रोजगार सेवा नियम के अनुसार प्राप्त होती है। जैसे यदि किसी आवेदक का नवीनीकरण माह मार्च 2023 को उल्लेखित है तो ऐसे आवेदक का पंजीयन ग्रेस अवधि मिलाकर 2 अतिरिक्त माह अर्थात मई 2023 तक वैध रहेगा।
: जिला परियोजना समन्वयक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता हेतु साक्षात्कार 12 अप्रैल को...
Wed, Apr 5, 2023
सूरजपुर
. अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वनवासी (वन अधिकारों की मान्यता) 2000 एवं नियम 2007 यथा नियम 2012 के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में मानव संसाधन के रूप में क्रमशः जिला परियोजना समन्वयक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता की नियुक्ति 13 मार्च 2023 के द्वारा प्रकाशित मेरिट सूची के आधार पर किया जाना है, जिस हेतु साक्षात्कार ( Interview)12 अप्रैल 2023 को समय 12ः00 बजे से कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सूरजपुर में आयोजित है। अतः मेरिट सूची के सरल क्रमांक 01 से 10 के अभ्यर्थी अपने समस्त दस्तावेजों के साथ उपरोक्तानुसार निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित हो।