: संसदीय सचिव ने लांजित क्षेत्रवासियों को दी करोड़ो की सौगात...
Admin
Sat, Jun 3, 2023सूरजपुर. संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाडे ने विधानसभा क्षेत्र भटगांव के लांजित क्षेत्र के वासियों के आवागमन सुविधा हेतु उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। विदित हो कि लांजित से पुतकी मार्ग पर स्थित बभनधरा नाला पर पुल निर्माण हेतु स्थानीय जनों द्वारा वर्षों से मांग किया जा रहा था। संसदीय सचिव राजवाड़े द्वारा किये गये जनसंपर्क के दौरान उक्त पुल के निर्माण हेतु स्थानीय लोगों को आषांवित किया गया था, जिसके परिपालन में राज्य शासन से लगभग 1 करोड़ 89 लाख रु. की लागत से उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का स्वीकृति संसदीय सचिव राजवाड़े के द्वारा कराया गया। जिसे मूर्त रूप देते हुए पुल निर्माण कार्य का भुमिपुजन संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े के द्वारा किया गया। इसी प्रकार वर्षाे से अपेक्षित स्वास्थ्य सुविधा हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का लोकार्पण भी संसदीय सचिव राजवाडे के द्वारा किया गया। ग्राम लांजित में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भवन बन जाने से आस-पास के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल पायेगा। लोगों को स्वास्थ्य सुविधा हेतु ब्लॉक मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उक्त पुल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का सौगात संसदीय सचिव राजवाडे द्वारा स्थानीय जनों को दिये जाने पर स्थानीय लोगों द्वारा संसदीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ शासन का आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन