ब्रेकिंग

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

सूचना

: परशुराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन...

Admin

Sun, Jun 4, 2023

सूरजपुर.नगर के रिंग रोड में स्थित परशुराम धाम में नव निर्मित श्री शिव परशुराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का  भव्य आयोजन 6, 7,  8, जून को होगा। जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। गौरतलब है की सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा निर्माण कराया गया श्री शिव परशुराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा व धर्मशाला का पूजन कार्यक्रम 6 ,7, 8 जून को होगा । जिसकी जानकारी देते हुए सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मनोज अवस्थी एवं पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन की तैयारी पूर्ण कर ली  गई है । 6 जून मंगलवार को मुख्य मार्ग स्थित राम मंदिर से  प्रातः 8 बजे से कलश यात्रा परशुराम धाम पहुंचेगी जहां  पूजन  11  बजे से आचार्य वरण, जप विधान प्रारंभ सायं 7 बजे जल धिवास,  7 जून बुधवार  को प्रातः 8 बजे से अग्निस्थापन, अन्नाधिवास,पुष्पाधिवास ,फलाधिवास,मिष्ठान एवं द्रव्याधीवास ,मूर्ति स्पनम प्रसाद प्रतिष्ठा प्रतिमा नगर भ्रमण सायं बेला में शय्या धिवास सायं 8 बजे से रात्रि जागरण भजन संध्या 8 जून गुरुवार को प्रातः प्रारंभ देव पूजन, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, पूजन रुद्राभिषेक, हवन ,पूर्णाहुति भंडारा का आयोजन होगा।  आयोजन में सभी धर्म प्रेमियों को  शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने व पुण्य के भागी बनने की अपील की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें