: लड़की होने पर दादी ने 15 दिन के पोती को कुआं में फेका...पुलिस ने दादी को गिरफ्तार किया...
Wed, Apr 5, 2023
सूरजपुर.
सूरजपुर. जिले के ग्राम करंजी में कलयुगी दादी ने अपनी 15 दिन की पोती को कुएं में फेंक कर मार डाला. पुलिस ने आरोपी दादी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 15 दिन के नवजात शिशु की कुआं में मौत का खुलासा करते पुलिस ने बताया कि कलयुगी दादी ही मासूम बच्ची की हत्यारिन निकली. लड़का नहीं होने के कारण उसने मासूम लड़की को कुएं में फेंक कर मार डाला. पूरा मामला करंजी गांव की है. 15 दिन के नवजात शिशु जो अपने मॉ के साथ सोई थी जिसे कोई उठाकर गायब कर दिया गया की सुचना पर करंजी पुलिस मौके पर पहुचकर घटना स्थल का बारीकी से मुआयना कर नवजाव बच्ची की खोजबीन करने लगी रही. पतासाजी के दौरान बाड़ी स्थित कुआं में झगर डालकर देखा गया तो नवजात शिशु कपड़ा में फंसकर कुआं के पानी के उपर निकला जिसकी मृत्यु हो चुकी थी। जिस पर पुलिस ने धारा 302, 201 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध विवेचना की गई। पूछताछ में नवजात शिशु कि मॉ ने बताया कि जब यह अपनी नवजात शिशु के साथ सो रही थी तब इसकी सास मिताली विश्वास इसके बच्ची को उठाकर ले गई थी, जब यह सोकर उठी तो अपने सास से बच्चे के बारे में पूछा तो वह बोली कि बच्ची को नहीं लाई है। संदेह के आधार पर पुलिस ने मिताली से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि लड़की पैदा हुई थी इसी कारण यह बच्ची को उठाकर ले गई और कुआं में फेंक दी। मामले में आरोपी मिताली विश्वास को गिरफ्तार किया गया।
: अंग्रेजी शराब सहित 2 गिरफ्तार...
Wed, Apr 5, 2023
सूरजपुर. विश्रामपुर पुलिस ने 21 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 2 को गिरफ्तार किया है। विश्रामपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति अपने पास अंग्रेजी शराब रखे है और बस स्टैण्ड में बस का इंतजार कर रहे है। पुलिस ने बस स्टैण्ड में घेराबंदी कर सूरज कुमार पिता स्व. नगीना पासवान उम्र 25 वर्ष निवासी इनायतगर, थाना गौरोल, जिला वैशाली बिहारी को पकड़ा जिसके कब्जे से 11 बोतल गोवा अंग्रेजी शराब कीमत 4400 रूपये तो वहीं दूसरे व्यक्ति राजीव पासवान पिता किशोर पासवान उम्र 25 वर्ष निवासी इनायतगर, थाना गौरोल, जिला वैशाली बिहारी के कब्जे 10 बोतल फ्रन्ट लाईन अंग्रेजी शराब कीमत 5500 रूपये का जप्त किया गया। इन दोनों आरोपियों के विरूद्ध अलग-अलग धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है।
: कोयला चोरी पर नकेल...कोयला चोरी अलग अलग मामलों में 11 गिरफ्तार...
Wed, Apr 5, 2023
सूरजपुर. जिले की पुलिस कोयला चोरी पर नकेल कसते हुए कोयला चोरी के 5 मामले में 4 विधि विरूद्ध संषर्घरत बालक सहित 11 आरोपियों को पकड़ा है जिनसे 70 क्वींटल, 12 बोरी कोयला कीमत 72000 रूपये, एवं परिवहन में प्रयुक्त 4 मोटर सायकल, 2 सायकल जप्त कर किया है। बीते दिनों गायत्री खदान के सुरक्षा प्रहरी सुरेन्द्र राम ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि गायत्री खदान में घुसकर गेतरा एवं नावापारा खुर्द के रहने वाले सुरेश दास, ठाकुर दत्त व अन्य के द्वारा मोटर सायकल व सायकल में कोयला चोरी कर ले गए है। रिपोर्ट पर धारा 457, 380, 34 के तहत मामला पंजीबद्व पुलिस ने खदान से कोयला चोरी करने वाले सुरेश दास पिता उझीयार दास उम्र 30 वर्ष, ठाकुर दत्त पिता होलसाय उम्र 29 वर्ष निवासी नावापारा खुर्द, थाना रामानुजनगर तथा 2 विधि विरूद्ध संघर्षरत बालकों को दबिश देकर पकड़ा। जिनके कब्जे से 8 बोरी कोयला कीमत करीब 8000 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त 2 मोटर सायकल व 2 नग सायकल जप्त किया गया। मामले में 2 आरोपी को गिरफ्तार किया तथा दोनों विधि विरूद्ध संषर्घरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष विधि अनुसार पेश किया गया। वहीं दूसरे मामले में गायत्री खदान के सुरक्षा प्रहरी चमरू राम ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02.04.23 को गांव के कुछ लड़के खदान में घुसकर, कैम्पस के अंदर रखा कोयला चोरी कर बोरा में भरकर सायकल व मोटर सायकल से ले गए। रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्व कर आरोपी भरत राजवाड़े पिता देवनंदन राजवाड़े उम्र 25 वर्ष निवासी कैलाशपुर, थाना सूरजपुर तथा 2 विधि विरूद्ध संघर्षरत बालकों को पकड़ा गया। पूछताछ पर तीनों ने खदान से कोयला चोरी करना स्वीकार किया जिनके निशानदेही पर 2 बोरी कोयला कीमत करीब 2 हजार रूपये एवं 1 मोटर सायकल जप्त किया गया। मामले में 1 आरोपी को गिरफ्तार किया तथा दोनों विधि विरूद्ध संषर्घरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष विधि अनुसार पेश किया गया।
तीसरे मामले में गायत्री खदान के सुरक्षा प्रहरी चमरू राम ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीते मंगलवार की है जब खदान परिसर में घुसकर 2 व्यक्ति छोटू बसोर व दशरू राम कोयला चोरी कर बोरी में भरकर मोटर सायकल से लग गए। रिपोर्ट पर धारा 457, 380 के तहत मामला पंजीबद्ध कर पुलिस ने दबिश देकर छोटे बसोर पिता स्व. श्याम नारायण बसोर उम्र 19 वर्ष, दशरू दास पिता सहादन दास उम्र 22 वर्ष दोनों निवासी ग्राम मुटकी, थाना उदयपुर को पकड़ा। दोनों के निशानदेही पर 2 बोरी कोयला कीमत करीब 2 हजार रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त 1 मोटर सायकल जप्त कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। चौथे मामले में बीते दिन थाना रामानुजनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम साल्ही के जवाहिर लकड़ा एवं लोभेन राम एक्का अपने घर परछी में अवैध रूप से कोयला छुपाकर रखे है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां अवैध कोयला पाया गया, दोनों लोगों से कोयला संबंधी दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जो कोयला चोरी का होने के पूर्ण अंदेशा पर धारा 41(1-4)/379 भादसं. के तहत कार्यवाही करते हुए 35 क्वींटल कोयला कीमत करीब 35000 रूपये का जप्त कर आरोपी लोभेन राम एक्का पिता स्व. पीलाराम एक्का उम्र 50 वर्ष एवं जवाहिर लकड़ा पिता स्व. बालसाय उम्र 40 वर्ष निवासी साल्ही, थाना रामानुजनगर को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह पांचवे मामले में बीते दिन रामानुजनगर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम साल्ही कटईनाखा में 25 क्विंटल कोयला कीमत करीब 25000 रूपये को लावारिश हालत में पाए जाने पर धारा 102 के तहत कार्यवाही कर जप्त किया गया।