: शासकीय उचित मूल्य दुकानों के नवीन आबंटन संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित...
Tue, Apr 18, 2023
सूरजपुर
. अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जिला सूरजपुर द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार आमजनों, सहकारी समितियों, वृहद आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वयं सहायता समूह, ग्राम पंचायत अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति तथा स्थानीय स्वशासी निकाय को सूचित किया जाता है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान छिन्दिया, बरौल एवं उमेषपुर, विकास खण्ड रामानुजनगर का नवीन आबंटन नियुक्त किया जाना है। शासकीय उचित मूल्य दूकान संचालन के इच्छुक संस्था 03 मई 2023 तक कार्यालयीन समय शाम 05.30 बजे तक संबंधित कार्यालय में उपस्थित होकर अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में संस्था के प्रस्ताव एवं अन्य दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते है। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।
: एकलव्य विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 23 को...
Tue, Apr 18, 2023
सूरजपुर.
जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में सत्र 2023-24 में कक्षा 6 वीं में प्रवेश परीक्षा रविवार 23 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिले में नौ केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। कुल 2244 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से पात्र 2135 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रतापपुर विकासखण्ड हेतु चार केन्द्र जिसमें 950 परीक्षार्थी ओड़गी हेतु एक केन्द्र जिसमें 323, प्रेमनगर हेतु दो केन्द्र जिसमें 268, रामानुजनगर में एक केन्द्र जिसमें 230, भैयाथान एवं सूरजपुर विकासखण्ड का परीक्षाकेन्द्र एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवप्रसादनगर जिसमें 355 परीक्षार्थी कुल 2135 परीक्षार्थी शामिल होगें। जिन विद्यार्थियों का प्रवेश चयन परीक्षा के लिए पात्र हुआ है, वे एकलव्य विद्यालय की वेबसाईट
https://eklavya.cg.nic.in/
के माध्यम से आवेदन क्रमांक एवं पंजीकृत मोबाइल नंबर की सहायता से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। पात्र विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं अपने नजदीकी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से प्राप्त कर सकते है।
: चोरी के मोटर सायकल सहित 1 आरोपी को थाना रामानुजनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Sun, Apr 16, 2023
सूरजपुर. साप्ताहिक बाजार से चोरी हुई मोटर सायकल के साथ एक आरोपी को रामानुजनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उमापुर निवासी सत्यदेव पुरी 11 अप्रैल को अपने बजाज प्लेटिना मोटर सायकल को लेकर साप्ताहिक बाजार गया था जहां मोटर सायकल खड़ा कर सामान लेने गया जब वापस आया तो देखा कि मोटर सायकल वहां नहीं है किसी अज्ञात चोर के द्वारा मोटर सायकल चोरी कर ले गया है। जिस पर पुलिस ने धारा 379 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। अज्ञात चोर की पतासाजी के दौरान मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही मोहम्मद इरशाद उर्फ बाबा पिता मोहम्मद मुकतार खान उम्र 35 वर्ष निवासी नावापारा सूरजपुर को पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर चोरी का एक मोटर सायकल को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।