ब्रेकिंग

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

सूचना

: शिविर के माध्यम से किया जा रहा पशुओं का टीकाकरण...

Admin

Fri, Jun 9, 2023

सूरजपुर.  पशुधन विकास विभाग के देखरेख में जिले में संचालित 360 गोठानों में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसमें पशुओं के संक्रामक बिमारियों मुख्यतः एच.एस. बी.क्यू. बिमारियों से बचाव हेतु सघन टीकाकरण, बीमार पशुओं का उपचार, 01 वर्ष से कम उम्र के पशुओं को डिवर्मिंग, बाझ पशुओं का उपचार, विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार कार्य सम्पादित किया जाना है। इसी कडी में जिले में 1 जून 2023 से 09 जून 2023 तक कुल 167 गोठान ग्रामों में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें अभी तक कुल 18417 एच.एस. बी.क्यू. संयुक्त वैक्सीन का टीकाकरण किया गया एवं 1289 पशुओं का उपचार तथा 5034 पशुओं का डिवर्मिंग तथा औषधि वितरण किया गया है। जिले में यह शिविर का अभियान पूरे जून माह तक चलेगा। पशुपालन विभाग जिले के सभी पशु पालको से अपील करता है कि जहां भी पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है शिविर स्थल पर अपने पशुओं को लाकर संक्रामक रोगों का टीकाकरण एवं बीमार समस्या ग्रस्त पशुओं का निःशुल्क उपचार करायें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें