: खेलो इंडिया... हर्राटिकरा में फुटबॉल चयन ट्रायल संपन्न
Thu, Apr 20, 2023
सूरजपुर.
भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इण्डिया योजना अंतर्गत खेलों के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए खेलो इण्डिया लघु केन्द्र योजना प्रारंभ की जा रही है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देषन में खेलो इंडिया योजनांतर्गत सूरजपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत हर्राटिकरा खेल मैदान में फुटबॉल खेल का लघु केन्द्र स्थापित किये जाने हेतु चयन किया गया है। लघु केन्द्र हर्राटिकरा में केवल चयनित बालक व बालिका खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। खेल मैदान हर्राटिकरा में चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। चयन ट्रायल में केवल 09 से 17 वर्ष के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालक व बालिका वर्ग से 18-18 खिलाड़ियों का चयन अंतिम रूप से किया गया। खिलाड़ियों का चयन मोटर एबिलिटी टेस्ट व फुटबॉल के स्किल टेस्ट के माध्यम से किया गया। लघु केन्द्र हर्राटिकरा में खिलाडियों को प्रशिक्षित करने की इस महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत इसका संचालन पूर्व चैम्पियन खिलाडियों के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिये फुटबॉल के इच्छुक पूर्व चैम्पियन खिलाड़ियों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन आमंत्रित किया गया था। उक्त पद हेतु 03 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनका साक्षात्कार संयुक्त कार्यालय सूरजपुर में किया गया। चयन ट्रायल व साक्षात्कार को सफल बनाने में संयुक्त कलेक्टर श्री नरेन्द्र पैकरा, जिला खेल अधिकारी श्रीमती आरती पाण्डेय, जिला क्रिड़ा अधिकारी श्री शरदेन्दु शुक्ला, सहायक जिला क्रीडा अधिकारी, खेल अधिकारी श्री शबाब हुसैन, व्यायाम शिक्षक श्री सोमेश लामा, राजकुमार नायक, अनमोल तिग्गा, पंकज डोंगरे, उजित मरकाम सहित जिला प्रषासन, शिक्षा विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, चिकित्सा विभाग आदि का विषेष सहयोग रहा।
: <strong>आम लोगों की जिन्दगी में बदलाव लाने प्रयास हम सबका होना चाहिए...सुरेन्द्र शर्मा</strong>
Thu, Apr 20, 2023
सूरजपुर.
छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा सुरेन्द्र शर्मा ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष महेन्द्र चन्द्राकर, संजय गुप्ता सदस्य, जनपद सदस्य बिहारी कुलदीप, अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। जिले के गौठानों में संचालित कार्यों की सामान्य जानकारी की समीक्षा करते हुए कहा कि जिस गौठान समितियों की बैठक करना आवष्यक है जिससे गौठानों में सक्रिय गतिविधियां संचालित होती रहे। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिये है कि सरकार जो भी कोई भी योजना का क्रियान्वयन करने से पूर्व जनप्रतिनिधियों को बुलाना सुनिश्चित करें तथा उनके समक्ष योजना से संबंधित उपकरणों या सेवाओं की जानकारी दें एवं उनका फोटोग्राफ रायपुर मुख्यालय पहुंचाना सुनिश्चित करें। पशु विभाग से लक्ष्य अनुसार बधियाकरण की जानकारी लेते हुए उन्होंने बधियाकरण कार्य को दूगना करने एवं सुकर पालन, बकरी पालन, गाय पालन की जानकारी ली। मत्स्य विभाग से मछली पालन के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित करने तथा उनको रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देष दिये। उप संचालक कृषि को वर्मी खाद को बढ़ावा देने तथा रासायनिक खाद की खपत को कम करने के साथ ही रासायनिक खाद विक्रेताओं दुकानों का मुआयना करने कहा खाद दुकानदार उचित दर पर ही किसानों को खाद उपलब्ध कराये। उपाध्यक्ष महेन्द्र चन्द्राकर ने एसडीएम रामानुजनगर को कहा कि नकल के साथ बंटवारा नामांतरण के प्रकरणों को समय सीमा के भीतर निराकरण कराना सुनिष्चित करें। विवादित मामले तो न्यायलीन है उसमें समय लग सकता है। लेकिन जो अविवादित मामले है जैसे आय, जाति, निवास के प्रकरण को गंभीरता से समय सीमा में पूर्ण करे। उपाध्यक्ष ने हॉर्टिकल्चर विभाग से विभागीय जानकारी लेते हुए महिला समूह को अधिक से अधिक रोजगार मूलक कार्य उपलब्ध कराने तथा किसानों या जनसामान्य लोगों को पांच प्रकार के वृक्ष के पौधे जिसमें आम, अमरूद, लिची, चिकू, जामून तथा अन्य फलदार पौधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जिससे सबके घरों पोषक तत्वों की पहुंच बन सके।
उन्होंने विभागीय योजनाओं की पूर्ति समय सीमा में कराये जाने व हितग्राही मूलक योजनाओं के आदान सामग्री का वितरण जन प्रतिनिधियों के माध्यम से कराये जाने के लिए निर्देश दिये। अध्यक्ष ने जिले के रीपा कार्य प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां अच्छा काम हुआ है। जिस लागत में काम हुआ है वह काबिल तारीफ है। छत्तीसगढ़ की कुल आबादी लगभग 96 प्रतिषत आबादी कृषक है। सरकार ने सभी क्षेत्रों के लिए योजनाए बनाई है। मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना ऐसे कई योजनाए हैै। पिछले चार साल में धान की खेती में वृद्धि तो हुई लेकिन कही न कही हम दाल और तिलहन के क्षेत्र में पिछड़ रहे है। जबकि हमारे पूर्वज दाल व तिलहन के मामले में समृद्ध थे। किसानों को खेती के लिए बढ़ावा देना जरूरी हैैै। लेकिन योजना के माध्यम इसको मूर्तरूप देने के लिए आप सब अधिकारियों का कर्तव्य है। आम लोगों की जिन्दगी में बदलाव लाने प्रयास हम सबका है। सरकार तो मदद करने के लिए तैयार है बात ये है कि यदि आप सरकार की मदद कर रहे तो आप अपनी मदद कर रहे। बैठक में जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम, संयुक्त संचालक कृषि रायपुर विनोद कुमार वर्मा, उप संचालक कृषि व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष ने जनपद पंचायत रामानुजनगर के विभिन्न गौठान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोठनों में चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट निर्माण इकाई, रीपा के तहत किये जा रहे अन्य कार्यों का अवलोकन किया।
: हत्या के प्रयास मामले में एक आरोपी गिरफ्तार...
Wed, Apr 19, 2023
सूरजपुर. दिनांक 19.04.23 को ग्राम श्यामनगर निवासी ओम प्रकाश यादव ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 18 अप्रैल के रात्रि में इसके गाँव का बसंत राजवाडे इसके भतीजा देव प्रकाश यादव के घर के पास आकर बोलने लगा कि तुम्हारा छोटा भाई कहाँ है, पत्नी से बातचीत क्यों करता है कहकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया और लोहे के चाकू से हत्या करने की नियत से देव प्रकाश के हाथ व पेट में चाकू से हमला कर प्राण घातक चोट पहुंचाया जिसे उपचार के लिए अम्बिकापुर लेकर गए है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमाँक 33/23 धारा 294, 307, 435 भादसं. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए मुखबीर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी बसंत राजवाडे पिता राम कृष्ण राजवाडे उम्र 30 वर्ष निवासी मदनपुरपारा श्यामनगर थाना भटगांव को घेराबन्दी कर पकड़ा। पूछताछ पर आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।