: बाराती वाहन कुएं में गिर कर पलटा...
Sat, Apr 29, 2023
सूरजपुर. बिहारपुर चाँदनी क्षेत्र में बाराती वाहन सूखे कुएं में जा गिरा, राहत की बात यह है कि सभी सवार सुरक्षित है. घटना खोहिर गांव की है जहाँ देवड़ी गांव से बारात पहुची थी. आधी रात को बाराती वाहन बुलेरो का चालक 3-4 लोगो को लेकर जा रहा था तभी मनरेगा के तहत बन रहे निर्माणधीन कुएं में जा गिरा, वाहन में सवारों को हल्की चोट भी आई है. बताया जा रहा कि बोलेरो वाहन का चालक अत्यधिक नशे में था और तेज रफ्तार से जा रहा था तभी वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बुलेरो वाहन कुएं में गिर कर पलट गया.
: मोतियाबिंद के ऑपरेशन में सूरजपुर जिला को मिला द्वितीय स्थान...
Sat, Apr 29, 2023
सूरजपुर
. राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मोतियाबिंद ऑपरेशन करने में प्रदेश के सूरजपुर जिला दूसरे नंबर पर आया है। यह उपलब्धि जिले में पदस्थ समस्त नेत्र चिकित्सा सहायक अधिकारियों पिछले कई सालो अथक प्रयास से तथा नेत्र विभाग के नर्सिंग स्टॉप के सराहनीय सहयोग से जिले में निरंतर सर्जरी करने से कायम हुआ है। वर्ष 2022-23 में 1945 मोतियाबिंद आॅपरेशन करने पर महामारी संचालक डॉक्टर सुभाष मिश्रा द्वारा पदक प्रदान कर सम्मानित किया। जिले को मोतियाबिंद मुक्त करने के लिए मोतियाबिंद मुक्त अभियान भी चलाया गया जिसमें स्वास्थ्य कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिला। इस उपलब्धि के हकदार सभी स्वास्थ्य कर्मी हैं जो प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से इस अभियान में अपनी सक्रियता लगातार बनाएं रखे हैं। उच्च गुणवत्ता युक्त ऑपरेशन से क्षेत्र में सूरजपुर जिला अस्पताल अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी है। नेत्र विभाग में कार्यरत डॉ. तेरस कंवर नोडल अधिकारी मुकेश राजवाड़े सहायक नोडल अधिकारी एवं नेत्र सहायक अधिकारी मारुति नंदन, चक्रधारी प्रदीप कुजुर, अमित चैरसिया, कृष्णा प्रसाद, एसपी मिश्रा, एलपी दीपांकर, पुष्पराज वर्मा, दीपक गुप्ता, नर्सिंग सिस्टर, जयश्री चक्रवर्ती, विद्यावती, अंजिता, खलखो एवं जिले के समस्त स्वास्थ्य कर्मचारी जिनका प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग रहा है।
: सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023...जिले में 5 मई से 15 मई तक ग्राम सभा का आयोजन...
Sat, Apr 29, 2023
सूरजपुर.
कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 की धारा-6 हेतु प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी कर जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायतों एवं उनके आश्रित ग्रामों में कोविड-19 से बचाव के समस्त गाईडलाईन का पालन करते हुये 05 से 15 मई 2023 तक ग्राम पंचायत एवं उनके आश्रित ग्रामों में ग्राम सभा आयोजित करने कहा है। छ.ग. पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 129 (ख) (3) के तहत गणपूर्ति के साथ-साथ ग्राम सभा में सदस्यों की शत-प्रतिशत उपस्थिति करवाने का दायित्व सरपंच, पंच एवं सचिव का होगा। 5 मई से 15 मई तक आयोजित होने वाली ग्राम सभा में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 की अद्यतन जानकारी जनसामान्य के समक्ष रख कर दावा, आपत्ति प्राप्त करते हुए कार्यवाही विवरण में लिया जाये। आवर्ती चराई योजना अंतर्गत चयनित गौठान चारागाह विकास क्षेत्र को सामुदायिक वन अधिकार अधिनियम 2006 के नियम 3(2) के तहत वन विभाग से ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किए जाने के संबंध में (आवर्ती गौठानों की सूची संलग्न) किये जाये। पलायन पंजी का संधारण तथा पलायन करने वाले ग्रामीण जनों का श्रमेव जयते एप्प में एंट्री व ग्राम पंचायतों से नाबालिक बच्चों के पलायन करने की स्थिति में पुलिस अधिकारी, महिला बाल विकास अधिकारियों के माध्यम से अवगत कराऐं के संबंध में चर्चा की जाये। ग्राम पंचायतों में शासकीय भूमि पर मोबाइल टॉवर की स्थापना संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा किया जाये। सतत् विकास लक्ष्य थीम अनुसार ग्राम पंचायत विकास योजना, जीपीडीपी (वित्तीय वर्ष 2023-24 ) के सबंध में चर्चा एवं अनुमोदन कराये जाये। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।