ब्रेकिंग

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

गुरुजी ‘महुआ रस’ के नशे में धरती माता की गोद में लीन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!

सूचना

: जिला सीईओ ने ओड़गी क्षेत्र के निर्माण कार्याे का किया निरीक्षण...

Admin

Sat, Jun 10, 2023

सूरजपुर. मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री लीना कोसम के द्वारा जिले के ओड़गी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत इन्दरपुर में अमृत सरोवर अन्तर्गत तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। कुदरगढ़ में रीपा योजना अन्तर्गत गोबर पेन्ट निर्माण इकाई, चुनरी निर्माण इकाई, टेन्ट एवं बर्तन इकाई में कार्यरत स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ चर्चा किया गया एवं उत्पादन बढाने एवं मार्केटिंग बढानें के संबंध में  निर्देश   दिया गया। तत्पष्चात गिरजापुर एवं ओड़गी में नरवा उपचार के अन्तर्गत गेबियन, अन्डरग्राउण्ड डाइक निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात् पालदनौली में अमृत सरोवर योजना अन्तर्गत तालाब निर्माण का निरीक्षण किया गया, एवं बांक में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहीयों से चर्चा किया गया। आवास को शीघ्र पूर्ण करने हेतु कहा गया, नरवा उपचार अन्तर्गत गेबियन, अन्डरग्राउण्ड डाइक निर्माण कार्य एवं आवर्ती चराई का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात उन्होंने लांजित एवं चिकनी में अमृत सरोवर योजना अन्तर्गत तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा  निर्देश   दिये। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी रणबीर साय जनपद पंचायत ओड़गी, सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा के.एम. पाठक, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, महेन्द्र कुशवाहा संबंधित तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें