: खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजन के लिए जिला स्तरीय बैठक...
Fri, May 12, 2023
सूरजपुर.
संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के आयोजन के लिए संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संयुक्त कलेक्टर सुश्री प्रियंका वर्मा के उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे जिले के समस्त खेल संघो के अध्यक्ष, सचिव, समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, खिलाड़ी उपस्थित रहे। बैठक में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिले के चिन्हांकित 18 खेल अभ्यास केन्द्रों में 16 मई 2023 से 14 जून 2023 तक आयोजित किये जाने हेतु निर्णय लिया गया। उक्त बैठक में खेल अधिकारी श्रीमती आरती पाण्डेय, जिला क्रीडा अधिकारी शरदेन्दु कुमार शुक्ला,डी.एस.पी. श्री राम श्रृंगार यादव, फुटबॉल संघ की अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, राम बहादुर लामा, कबड्डी संघ के अध्यक्ष मुकेश गर्ग आदि उपस्थित रहे।
: बारात से चोरी हुई कार लावारिस हालत में मिली...
Fri, May 12, 2023
सूरजपुर. रामानुजनगर के ग्राम कौशलपुर में आये बारात से चोरी हुई कार लावारिस हालत में रिंग रोड़ तिलसिवां के पास मिली है दरअसल ग्राम पोड़ी, थाना खड़गवां जिला कोरिया निवासी इन्द्रपाल सागर ने थाना रामानुजनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30अप्रैल को रात में ग्राम कौशलपुर अपने होण्डई इवोन कार में रिश्तेदारों के साथ बारात आया था, पुत्र से कार की चाभी डांस करते समय कहीं पर खो गया खोजबीन के बाद भी नहीं मिला, रात करीब 12 बजे वापस गाड़ी के पास गया तो कार वहां नहीं था कोई अज्ञात चोर कार को चोरी कर ले गया। जिस पर धारा 379 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस के अज्ञात चोर व कार की पतासाजी करने के दौरान थाना सूरजपुर के माध्यम से जानकारी मिली कि चोरी का कार ईवोन रिंग रोड़ तिलसिवां सूरजपुर के पास लावारिस हालत में खड़ा है जिसकी तस्दीक करने कार इन्द्रपाल का होना पाया गया, कार की चाभी सीट पर रखी हुई मिली है। मामले में चोरी का कार बरामद किया गया है और चोर की पतासाजी सरगर्मी से की जा रही है।
: हृदय रोग जांच परामर्श हेतु निशुल्क शिविर का आयोजन 13 मई को...
Thu, May 11, 2023
सूरजपुर.
13 मई 2023 को प्रातः 10.00 बजे से 01.00 बजे तक जिला स्वास्थ्य समिति सूरजपुर एवं रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में जिला चिकित्सालय सूरजपुर में निःशुल्क हृदय रोग जांच परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जावेद परवेज ओ.पी.डी. नंम्बर 05 में उपस्थित होकर परामर्श देंगे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आर.एस. सिंह ने बताया कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिये इस तरह के कैंप का आयोजन किया जा रहा है तथा इनके द्वारा जिले के समस्त लोगों से अपील किया गया है कि जितने भी हृदय रोग के संभावित मरीज है। समस्त लोग कैंप में आकर इस सुविधा का लाभ उठायें। कैम्प हेतु रजिस्ट्रेशन एवं जानकारी हेतु डॉ. दीपक जायसवाल मोबाइल नम्बर 9928408456 पर संपर्क कर सकते हैं।