ब्रेकिंग

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

सूचना

: शोक कार्यक्रम मे गया था परिवार...इधर चोरो ने हाथ साफ किया...

Admin

Sun, Jun 18, 2023

उदयपुर. उदयपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की वारदातों में काफी बढ़ोतरी हुई है। कुछ चोरी के मामलों में पुलिस को लिखित सूचना दी गई है तो कुछ में मौखिक, फ़िलहाल चोरी का मामला झिरमीटी शो रूम के पीछे वाले मोहल्ले की है जहां विगत कुछ दिनों में तीन चोरी की वारदात को चोरों ने धड़ल्ले से अंजाम दिया है। ताजा चोरी का मामला इसी मोहल्ले में निवास करने वाले प्रमोद सिंह के यहां की है जो कि शुक्रवार को अपने गृह ग्राम नरकालो शोक के कार्यक्रम में शामिल होने दोपहर बाद गये हुये थे । शनिवार को सुबह घर आकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था. चोरों ने घर के मुख्य दरवाजा के ताला को कुंडी सहित उखाड़कर घर में प्रवेश किया, पहले कमरे में कुछ नहीं मिलने पर घर के बंद दूसरे कमरे के ताला को तोड़कर घर के भीतर लगे एल.ई.डी., इनर्वटर, सेट टॉप बाक्स, चावल 50 किलो, दाल, सरसो तेल, मसाला इत्यादि को चोरी कर ले गये इसके साथ ही अलमारी जिसकी चाभी बिस्तर के नीचे रखी हुई थी का ताला खोल कर उसमें रखे सोना चांदी के जेवर व एक हजार रूपये नगद को भी अपने साथ ले गये। इस बारे में उदयपुर पुलिस ने बताया कि प्रमोद सिंह के यहां चोरी गये सामानों की कीमत करीब 70 हजार रूपये है सोना चांदी कितने की चोरी हुई है यह प्रार्थी द्वारा बिल पेश करने पर पता चलेगा। चोरों की तलाश में उदयपुर पुलिस की टीम लगी हुई है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से उदयपुर के निवासी अपने घर एवं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि इन दिनों उदयपुर में चोर मस्त और पुलिस सुस्त है। प्रमोद सिंह ने बताया कि चोरी हुई सोना चांदी का अनुमानित कीमत तीन लाख रूपये तथा अन्य सामानों की कीमत लगभग 75 हजार रूपये बताया है। उन्होने यह भी बताया कि चोरी हुये गहने उनकी शादी में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा प्रदान किये गये थे जिसे चोरों ने चुरा लिया है। चोरी की इस वारदात के पहले भी इसी मोहल्ले में किराये का मकान लेकर रहने वाले जगदल सिंह शिक्षक के यहां 8 जून को एल.ई.डी. कम्बल, पंखा, कुकर, बैग, टार्च एवं एसी ले उड़े उसी रात को डोंगेश्वर यादव के कमरे से एल.ई.डी. और पंखा, बिजली का बोर्ड इत्यादि को ताला तोड़कर चोरी करके ले गये थे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें