: कोतवाली थाना की जिम्मेदारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे को...
Sun, May 14, 2023
सूरजपुर. पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने कोतवाली थाना प्रभारी प्रकाश राठौर का स्थानान्तरण थाना प्रतापपुर करते हुए थाना प्रतापपुर के प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे को थाना प्रभारी सूरजपुर के पद पर पदस्थ किया है आज निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे ने थाना प्रभारी सूरजपुर का पदभार ग्रहण कर लिया है। नवपदस्थ थाना प्रभारी श्री धुर्वे ने कहा कि लोगों के सहयोग से बेहतर पुलिसिंग किया जाएगा। पुलिस और पब्लिक के बीच मधुर संबंध स्थापित की जायेगी, जनता किसी भी वक्त अपनी समस्याएं लेकर थाना आ सकते है, जिसका विधिसम्मत निराकरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अधिनस्थों को आपराधिक घटनाओं पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए है। क्षेत्र में रात्रि के समय गश्त बढ़ाने के अलावा आम जनमानस के सहयोग से शहर व गांवों में बीट प्रणाली को मजबूत करने, नशे के कारोबारियों पर सख्त कार्यवाही करने, किसी भी गांव में चोरी की घटना न घटे, इसकी दृष्टि से प्रभावी पेट्रोलिंग व रात्रि गश्त करने, सभी बीट प्रभारियों को समय-समय पर अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करने और इसके साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की बैठक बुलाकर गांव की गतिविधियों से अवगत होने के निर्देश दिए है। नवपदस्थ थाना प्रभारी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा, क्षेत्र में किसी प्रकार की नशे की तस्करी नहीं होने देंगे, नशों की सप्लाई करने वालों पर कड़ी नजर रखते हुए सख्त कार्यवाही की जायेगी।
: हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन...11 सौ से अधिक मामले निपटाए गए...
Sat, May 13, 2023
सूरजपुर.
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशन में 13 मई 2023 को जिला एवं सत्र न्यायालय सूरजपुर, कुटुम्ब न्यायालय सूरजपुर, तालुका न्यायालय प्रतापपुर एवं समस्त राजस्व न्यायालयों में हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला न्यायालय सूरजपुर के सभा कक्ष से जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोविन्द नारायण जांगडे़, व अधिकारीगण द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। लोक अदालत में प्रकरण के पक्षकारों को भौतिक रूप से एवं वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग दोनो मुख्य माध्यमों से मामलों में सुलह की सुविधा प्रदान की गई। वहीं इस लोक अदालत में जिला चिकित्सालय सूरजपुर से समन्वय स्थापित कर चिकित्सा जांच की व्यवस्था कराई गई थी। जिसमें 300 से अधिक पक्षकारों ने चिकित्सा सुविधा का लाभ प्राप्त किया। हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में वर्षो से लंबित आपसी विवाद के मामले, व्यवहारवाद, मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक विवाद, जिला न्यायालय में लंबित राजस्व प्रकरणों एवं बैंक ऋण, विद्युत, जल के बकाया देयकों का प्री लिटिगेशन, यातायात के सामान्य मामलों को नेशनल लोक अदालत में रखा गया। लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण हेतु जिले में कुल 29 खण्डपीठ गठित किये गये थे। हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में समस्त न्यायालयों से 642 लंबित प्रकरण एवं 6281 प्री-लिटिगेशन प्रकरण विचारार्थ में रखे गये थे। जिसमें कुल 1140 प्रकरण के पक्षकारों में आपसी समझौते के आधार पर सफलतापूर्वक निराकरण कर कुल 22738990 रुपये का जिला सूरजपुर द्वारा अवार्ड पारित किया गया। लोक अदालत में कुल 1140 प्रकरणों से संबंधित पक्षकारगण लाभान्वित हुये।
: नववधुओं से भरवाया गया फॉर्म 6...
Sat, May 13, 2023
सूरजपुर
. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बूथ लेबल आफिसर द्वारा ऐसे नववधु जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है से सम्पर्क कर विवाह स्थल पर जाकर नववधुओं से फार्म 6 भरवाया गया। विवाह स्थल पर सभी युवाओं से मतदाता सूची में नाम सम्मिलीत है या नहीं के संबंध में जानकारी ली गयी, और जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है उनसे विवाह स्थल पर नाम जोड़ने के लिए फार्म 6 भरवाया गया। नव विवाहित जोड़ों को वोटर हेल्पलाइन एप की विस्तृत जानकारी देते हुए आगामी चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित भी किया गया।