: छात्रावासी विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा में रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन...
Thu, May 18, 2023
सूरजपुर.
जिला में आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित छात्रावास में निवासरत कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा में परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। जिले में कुल 55 प्री मैट्रिक छात्रावासों से 533 विद्यार्थी 10वीं एवं 14 पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों से 197 विद्यार्थी 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए। कक्षा 10 वीं में 94 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए जिसमे 41 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त किया है। इसी प्रकार कक्षा 12 वीं में 93 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए जिसमे 25 प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी प्राप्त किये। छात्रावासी विद्यार्थियों में कक्षा 10 वीं में मान सिंह प्री मैट्रिक बालक छात्रावास पंछीडाँड़ विकासखण्ड प्रतापपुर ने 90.16 प्रतिशत प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है तथा कक्षा 12वीं में पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास बिश्रामपुर की नातिशा सिंदरी ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विभाग का नाम रोशन किया है। सभी छात्रावासों में सहायक आयुक्त के. विश्वनाथ रेड्डी के निर्देशन में बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु कोचिंग के साथ साप्ताहिक मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन अधीक्षकों की निगरानी के नियमित रूप से किया जाता था। जिसका लाभ विद्याथियों के परीक्षा परिणाम में मिला है। कलेक्टर संजय कुमार अग्रवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया है।
: सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा की बैठक 24 मई को...
Thu, May 18, 2023
सूरजपुर
. जिला पंचायत सूरजपुर की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 24 मई 2023 को समय पूर्वान्ह 11.00 बजे से तदोपरांत सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में अध्यक्ष जिला पंचायत सूरजपुर की अध्यक्षता में आहूत की गई है। सामान्य प्रशासन एवं सामान्य सभा की बैठक में सदस्यों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को जिला पंचायत सीईओ ने निर्धारित समय पर उपस्थित होने के लिए आग्रह किया है।
: पटवारी पर अपराध दर्ज...नाबालिक छात्रा सहित महिला से छेड़छाड़ का मामला...
Sun, May 14, 2023
सूरजपुर. आय जाति प्रमाणपत्र बनवाने पहुचे नाबालिक सहित महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में पटवारी पर अजाक पुलिस ने अपराध दर्ज किया है तो अनुभागीय अधिकारी ने आरोपी पटवारी को निलंबित कर दिया है. घटना को एक सप्ताह हो गया है कई दिनों का चक्कर लगाने के बाद 13 वर्षीय नाबालिक की शिकायत पर धारा 354(क)-IPC, 3-1(w-i)-SCH, 8-CHL व महिला की शिकायत पर 354(क)-IPC, 3-1(w-i)-SCH के तहत पटवारी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। मानी क्षेत्र के राजस्व अधिकारी(पटवारी) सैयद मोहम्मद रजा पर आय और जाति प्रमाण पत्र बनावाने पहुचीं नाबालिग छात्रा व महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप है. अजाक थाना पहुचे छात्रा व महिला ने बताया कि वे आय जाति प्रमाण पत्र बनवाने पटवारी के पास गए थे जहाँ पर उसने शरीर जांच के नाम से कपड़े उतरवाकर अपने मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाया. परिजनों को जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण अजाक थाना पहुचे जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है. ग्रामीणों ने बताया कि पटवारी गांव वालों से दुर्भावनापूर्ण व्यवहार करता रहता था. फिलहाल महिला और 13 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज तो कर लिया है लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. बताया जाता कि पूर्व में भी ऐसी कृत्य सामने आया था लेकिन तब मामले को सेटल कर लिया गया था. इधर इस घटना के बाद एसडीएम ने आरोपी पटवारी को निलंबित कर दिया है.