ब्रेकिंग

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

गुरुजी ‘महुआ रस’ के नशे में धरती माता की गोद में लीन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!

सूचना

: 21 जून को हर घर आंगन योग थीम पर होगा आयोजन

Admin

Mon, Jun 19, 2023


जिला स्तरीय आयोजन स्टेडियम ग्राउंड में होगा

सूरजपुर.  अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम स्टेडियम ग्राउंड में प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जायेगा।  मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सूरजपुर को नोडल अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जिला शिक्षा अधिकारी एवं उपसंचालक समाज कल्याण विभाग को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।    
  कलेक्टर संजय अग्रवाल ने 21 जून योग दिवस को समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, संस्थाओं, विकासखंड, नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी सामूहिक योग प्रदर्शन समयानुसार प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक आयोजन किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। योग दिवस के दिन स्कूली छात्र-छात्राएं भी जिला स्तरीय कार्यक्रम में योग प्रदर्शन के लिए शामिल होंगे। नगरीय निकायों एवं विकासखंड स्तर पर जनप्रतिनिधियों तथा ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजन किये जाने के निर्देश दिए गये हैं। जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सभी विभाग प्रमुखों को अधीनस्थ अधिकारी, कर्मचारियों सहित उपस्थिति सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया है। कार्यक्रम के सुव्यवस्थित संचालन हेतु अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गये है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें