: कृषि विभाग ने कृषि दुकानों का किया निरीक्षण...2 दुकानदारो को नोटिस...
Sat, Jul 29, 2023
सूरजपुर.
कृषि विभाग द्वारा खरीफ 2023 में जिले कृषको की गुणवत्ता युक्त आदान सामग्री (बीज उर्वरक एवं कीटनाशक) की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए प्रतापपुर विकासखंड के विभिन्न कृषि दुकानों का निरीक्षण किया गया। जिसमे विकासखण्ड के रामविलास कृषि सेवा केन्द्र प्रतापपुर के यहां कीटनाशक दवाओं पर विक्रय प्रतिबंध एवं बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के उर्वरक का भण्डारण पर नोटिस, विकास कृषि सेवा केंद्र प्रतापपुर में कीटनाशक लायसेंस का बिना नवीनीकरण के विक्रय पाया गया। जिस पर कीटनाशक दवाओं पर बिक्री प्रतिबंध लगाया गया है। पिन्टु बीज भण्डार प्रतापपुर के द्वारा बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के बीज विक्रय पर नोटिस जारी किया गया है, कार्यवाही करने में डी.एस. पैकरा नोडल अधिकारी कक्ष प्रभारी सत्येन्द्र कुमार भगत उर्वरक एवं पौध रक्षा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी प्रतापपुर शिव शंकर प्रसाद यादव, अचल राजवाड़े निरीक्षक प्रतापपुर मनीष सिंह, संजय मिंज, सहायक के द्वारा किया गया है। विभाग ने जिले के सभी किसान बधुओं से अपिल है कि कृषि आदान सामग्री का क्रय कृषि विभाग लायसेंस प्राप्त विश्वनीय विक्रय प्रतिष्ठानों से खरीदें तथा अपनी सामग्री की रसीद अवश्य प्राप्त करे ताकि समय पर काम आयें।
: घुमंतुक मवेशियों का धर-पकड़ एवं टैगिंग कार्य प्रारंभ...
Sat, Jul 29, 2023
सूरजपुर.
जिले के नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे के समस्त सड़कों पर घुमंतुक पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं रोकथाम हेतु प्रत्येक विकासखण्ड में निगरानी दल का गठन किया गया है। निगरानि दल का दायित्व यह होगा कि आंकलन करें कि सड़क पर पाये जाने वाले मवेषी किस महोल्ले के पशु पालक हैं। ऐसे पशु पालकों से बात कर उन्हें समझाइस दें, कि वे अपने-अपने पशुओं को सड़क पर ना छोड़ें। पशु को अपने परिसर के भीतर रखें। साथ ही उनके पशु के सड़क में घुमने के कारण दुर्घटना से पशुधन हानि के साथ-साथ जान-माल का भी नुकसान हो सकता है। ऐसे पशुपालक जो बार-बार समझाईस दिये जाने के बावजूद भी अपने पशुओं को सड़क पर छोड़ देते है। उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही भी कि जा सकती हैं। इस निर्देश के परिपालन में नगर पालिका सूरजपुर के सहयोग से षहर के प्रमुख मार्गाे में विचरण कर रहे घुमंतुक पशुओ को पक़ड़ कर उपसंचालक डॉ. नरेन्द्र सिंह पशु चिकित्सक सेवायें, एवं अन्य स्टाफ द्वारा 28 जुलाई 2023 शुक्रवार को 19 पशुओं का टैगिंग किया गया, तथा पकड़े गये सभी मवेशियों का टीकाकरण किया गया। साथ ही पकड़े गये 24 पशुओं को सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया है।
: दो दिनों 20 हजार 602 आयुष्मान कार्ड बने...
Sat, Jul 29, 2023
सूरजपुर.
शासन के महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत जिले में 2 दिनों में 20 हजार 602 आयुष्मान कार्ड बनाया गया। जिसमें जिले के समस्त समस्त आयुष्मान मित्रों, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर ( CHO,S), रोजगार सहायक, सचिवों, आर.एच.ओ.,द्वितीय ए.एन.एम., एन.आर.एल.एम., बैंक सखी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मतानिनों एवं च्वाईस सेंटरों तथा शहरी क्षेत्रों में NULM के सी.आर.पी. दीदीयों तथा शिक्षा विभाग के शिक्षकों के द्वारा छुटे हुए हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन हेतु महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिसमें कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री लीना कोसम के द्वारा छुटे हुए समस्त हितग्राहियों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का निर्देश दिया गया है, तथा 27 से 31 जुलाई तक विशेष अभियान का आयोजन किया जाएगा। जिले के समस्त विभाग द्वारा आयोजित विशेष अभियान जिले के गाँव के पंचायत भवन, नगर पंचायत एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जिले के ग्राम पंचायतों में सरपंच, सचिव, मितानिन एवं शहरी क्षेत्र के नगर पंचायत पार्षद व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संपर्क कर आयुष्मान कार्ड की जानकारी ले सकते हैं, तथा नजदिकी च्वाइस सेंटर एवं अस्पताल में जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज
...
हितग्राहियों का आधार कार्ड, राशन कार्ड होना अनिवार्य है। विशेष अभियान अंतर्गत जिले के पात्र ए.पी.एल.कार्ड धारकों के परिवारों को जैसे- शासकीय सेवा में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारियों एवं अन्य सर्विस में कार्यरत लोगों का भी आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा, तथा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत पात्र ए.पी.एल. परिवारों को 50 हजार तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है, तथा बी.पी.एल. राशन कार्डधारियों को समस्त पात्र परिवारों को 5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया जाता है।