: नशीली दवा के सप्लायर को पुलिस ने किया गिरफ्तार...
Mon, Aug 7, 2023
सूरजपुर. थाना झिलमिली पुलिस ने बीते 18 जुलाई को ग्राम करकोटी में घेराबंदी कर सोहेल खान व शाहरूख रजा निवासी मस्जिदपारा सूरजपुर को पकड़ा था जिनके कब्जे से 1 लाख 50 हजार रूपये कीमत के नशीली टेबलेट व इंजेक्शन जप्त कर धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनों को गिरफ्तार किया था। वहीं मामले में नशीली दवा का सप्लायर आरोपी अजय कुमार शाह फरार था। पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला ने फरार आरोपी की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश थाना प्रभारी झिलमिली को दिए थे। झिलमिली की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर बैढ़न मध्यप्रदेश में दबिश देकर आरोपी अजय कुमार शाह पिता राम लल्लू शाह उम्र 35 वर्ष ग्राम हिरवाह, थाना बैढ़न जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश को पकड़ा गया और विधिवत गिरफ्तार किया गया।
: गांजा के साथ एक गिरफ्तार...
Mon, Aug 7, 2023
सूरजपुर. रविवार को चौकी चेन्द्रा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम पकनी में एक व्यक्ति गांजा रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम पकनी में घेराबंदी कर प्रभू नारायण उर्फ सूरज कुशवाहा पिता महाबीर प्रसाद कुशवाहा 38 वर्ष निवासी ग्राम पकनी, चौकी चेन्द्रा को पकड़ा गया जिसके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम गांजा कीमत करीब 12000 रूपये का जप्त किया गया। मामले में धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
: रामानुजनगर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन...
Mon, Aug 7, 2023
सूरजपुर
. शासकीय महाविद्यालय रामानुजनगर में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में उत्तम प्रकाश एवं मास्टर ट्रेनर डी. एस. लकड़ा ने संबोधित करते हुए मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु आगामी निर्वाचन में अवश्य मतदान करने की अपील की। उन्होंने मतदान हेतु उपयोग में लाई जाने वाली आधुनिक मशीनों (EVM and VVPAT) की जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे सभी विद्यार्थियों जिनकी आयु 01 अक्टूबर-2023 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण हो रही है। ऐसे विद्यार्थियों को मतदाता सूची में अपना पंजीयन कराने हेतु प्रेरित करते हुए पंजीयन की सम्पूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया गया तथा उन्हें वोटर्स पोर्टल एवं वोटर्स हेल्पलाईन एप्प के विषय में जानकारी दी गई। उन्होंने मतदाता सूची में पंजीयन हेतु आवेदन (Form-6) एवं मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि सुधार हेतु आवेदन (Form-8) की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई। मतदाता सची में नाम संषोधन, नाम जोड़ने, नाम हटाने आदि की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2023 निर्धारित की गई है। उन्होंने आगामी मतदान में न केवल स्वयं अपने मताधिकार का प्रयोग करें अपितु अपने परिचित, पड़ोसी, मित्रों एवं परिवारजनांे को भी अनिवार्यतः मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित करें।