: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से कलेक्टरों की बैठक ली...
Fri, Sep 22, 2023
सूरजपुर.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आदर्श आचरण संहिता अनुपालन, संपत्ति विरूपण, मीडिया संबंधी विषय, फेक न्यूज, साईबर सेल, सोशल मीडिया सेल एवं पोस्टल बैलेट के संबंध में कलेक्टर्स की बैठक ली। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल उपस्थित रहे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने कहा कि आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही संपत्ति विरूपण को हटाने के लिए दल का गठन करें। प्रथम 24 घंटे में सभी शासकीय संपत्तियों में से विरूपण हटाया जाएगा। प्रथम 48 घंटे में सभी सार्वजनिक संपत्तियों से विरूपण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम 72 घंटे में सभी निजी संपत्तियों से विरूपण हटाया जाएगा। आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही 24
X
7 कंट्रोल रूम प्रारंभ किया जाएगा। सभी एफएसटी क्रियाशील हो जाएंगे। मीडिया सेंटर का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। सरकारी वाहनों का गैर सरकारी उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। सभी निगम मंडल के राजनीतिक पदाधिकारियों के वाहनों को अधिग्रहित कर लिया जाएगा। सरकारी खर्चे पर लगाए गए सभी विज्ञापन, होर्डिंग हटाए जाएंगे। डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शारदा अग्रवाल ने प्रजेंटेशन के माध्यम से मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) के संबंध में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एमसीएमसी की टीम पेड न्यूज के मामलों की निगरानी एवं कार्रवाई करने का कार्य करेंगी। सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर राजनीतिक विज्ञापनों के पूर्व प्रमाणन का कार्य भी करेंगी। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मीडिया मॉनिटरिंग का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व कोई चुनाव संबंधी सामग्री इलेक्ट्रॉनिक एवं संबंधित मीडिया पर प्रदर्शित नहीं की जाएगी। प्रिंट मीडिया हेतु पीसीआई के निर्देशों का पालन किया जाएगा। भ्रामक एवं अर्नगल प्रचार-प्रसार तथा जाति-धर्म के आधार पर प्रकाशन नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि कोई भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी या अन्य संस्था, व्यक्ति एवं मतदान के एक दिवस पहले बिना एमसीएमसी के प्रमाणीकरण के प्रिंट मीडिया में विज्ञापन प्रकाशित नहीं करा सकेगा। निर्वाचन की घोषणा के बाद मीडिया सेंटर सक्रियता पूर्वक कार्य करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
: अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर निगरानी...
Fri, Sep 22, 2023
सूरजपुर.
जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण करने वालो पर अब सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग द्वारा जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत प्रभावी क्षेत्रों में खडगंवाकला का चिन्हांकन कर विशेष निगरानी की जा रही है। ऐसे क्षेत्रों में निर्मित स्थायी संरचाओं पुल-पुलिया व एनीकट के आसपास से खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन, भण्डारण पर खनिज अमला द्वारा सतत जांच की जा रही तथा उक्त स्थानों पर बांस बल्ली, बोर्ड फ्लैक्स के माध्यम से सूचना लगाया गया है। इस क्षेत्र में अवैध उत्खनन परिवहन किया जाना दण्डनीय अपराध होगा तथा उसके विरूद्ध खनिज नियमों के तहत 02 से 05 वर्ष का कारावास की सजा हो सकती है। उपरोक्त वर्णित नियमों व शर्तों के साथ-साथ अवैध उत्खनन परिवहन क्षेत्रों में प्रभावी नियंत्रण व रोकथाम हेतु प्रतापपुर ग्राम पंचायत खड़गंवाकला, पम्पापुर, कल्याणपुर एवं ग्रामीणों के सहयोग से रेत खदान पहुच मार्गों पर बांस बल्ली व बोर्ड, फ्लैक्स में सूचना लगाया गया है साथ ही सतत् निगरानी की जा रही है। नियमों व शर्तों के उल्लंघन खनिज अमला एवं टास्क फोर्स द्वारा खनिज रेत के 14 सितम्बर को थाना सूरजपुर में 02 ट्रैक्टर व 20 सितम्बर को पुलिस चौकी खड़गंवाकला में 01 ट्रीपर व 01 ट्रैक्टर तथा 21 सितम्बर को पुलिस चौकि लटोरी में 01 ट्रैक्टर जप्त कर अभिरक्षा में रखा गया है। जिससे सूरजपुर अंतर्गत खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण में प्रभावी नियंत्रण है। साथ ही वर्षा काल में राष्ट्रीय हरिज अभिकरण के निर्देषो का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।
: स्कुल में कबाड़ से जुगाड़ टी.एल.एम. मेला का हुआ आयोजन...
Fri, Sep 22, 2023
सूरजपुर.
संकुल नवापारा, कन्या, बालक के प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला के विद्यालयों कबाड़ से जुगाड़ टी.एल.एम. मेला आयोजित किया गया। प्रदर्शनी में संकुल के प्राथमिक शाला के 13 विद्यालय और माध्यमिक शाला के 9 विद्यालय ने अपनी सहभागिता निभाई कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा कार्यालय से बीआरपी सुदर्शन राजवाड़े एवं रिटायर्ड संकुल प्रभारी दयानंद चौबे संकुल समन्वयक अनुरागवेन्द्र सिंह बघेल, अनुज नारायण दुबे, जितेंद्र साहू की उपस्थिति में हुआ। विकासखंड से आए बीआरपी सुदर्शन राजवाड़े ने अपने उद्बोधन में कबाड़ से जुगाड़ मेले की प्रशंसा की तथा टीएलएम जो बनाए गए हैं उसकी तारीफ करते हुए उन्होंने शिक्षकों से कहा इस सामग्री का की सार्थकता तभी है जब आप अपने विद्यालय में इन मॉडलों के दिखाकर बच्चों की जिज्ञासा का समाधान करें। सभी विद्यालयों ने विज्ञान गणित प्रौद्योगिकी के मॉडलों और और टीएलएम का प्रदर्शन किया सभी स्टालों का सूक्ष्म निरीक्षण निर्णायक व्याख्याता प्रवीण कच्छप, मन्नवर हुसैन अंसारी, अमित जायसवाल ने किया। मेले में संकुल केन्द्र नवापारा से प्रथम मा.शा.कन्या नवापारा द्वितीय मा.शा. केजीबीव्ही सूरजपुर संकुल केंद्र बालक से प्रथम प्राथमिक शाला तुरियापारा, द्वितीय माध्यमिक शाला बालक सूरजपुर संकुल केंद्र कन्या सूरजपुर से प्रथम प्राथमिक शाला पंचमंदिर द्वितीय प्राथमिक शाला बालक बड़कापारा विद्यालय रहे। प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यालयों को प्रशस्ति और समस्त विद्यालय को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम राजकुमारी राजवाडे, ज्योति साहू, स्वाति रानी सांत्रा, काजल पटेल, रवि बाबू कौशिक, बालेश्वर प्रसाद साहू, प्रदीप कुमार राय, कल्पना मैती, रजनी गुप्ता, प्रकाश सोलंकी, अरुण जायसवाल, शशि कला साहू, पदमलोचन पटेल, सरिता यादव, रीता सरकार, विकास कुमार राज, संजय शांडिल्य, छोटे लाल ठाकुर, नवीन गिद्ध, भावना सिंह, माधव प्रसाद पटेल, प्रेम कुमार जायसवाल, आदित्य शर्मा, दिलीप पटेल, पंकज कौशिक, सुनील चौधरी, कौशल प्रसाद चन्द्रा शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।