ब्रेकिंग

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

गुरुजी ‘महुआ रस’ के नशे में धरती माता की गोद में लीन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!

सूचना

: धान खरीदी के लिए किसान पंजीयन का कार्य गंभीरता से करें- कलेक्टर

Admin

Fri, Sep 22, 2023

सूरजपुर.  जिला पंचायत सभा कक्ष में कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक रखी गई थी। जिसमें विभागीय कार्य में तेजी लाने तथा किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए। उन्होंने राजीव गांधी किसान योजना के तहत खरीफ वर्ष 2023-24 हेतु किसानों को पंजीयन की जानकारी ली। प्रत्येक किसान का पंजीयन अनिवार्य रूप से हो इसके लिए संबंधितों को निर्देशित किया। इसके साथ ही बैठक में धान खरीदी पंजीयन के विषय पर भी चर्चा हुई जिसमें कलेक्टर ने जिले से उपस्थित सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को पंजीयन के कार्य को गंभीरता करने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने बैठक में गिरदावरी के कार्य को पारदर्शिता के साथ करने की बात कही। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में पहले से पंजीकृत किसानों को धान बेचने के लिए धान पंजीयन के नॉमिनी नामांकन कर कैरीफारवर्ड किए जा रहे है। साथ ही किसानों को बायोमेट्रिक आधारित खरीदी प्रणाली की जानकारी के लिए ग्राम पंचायत एवं आश्रित ग्रामों में मुनादी कराकर व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। सभी किसान अपना पंजीयन फॉर्म तैयार कर अंतिम तिथि से पूर्व अपने धान ऊपार्जन केन्द्र या सहकारी समिति केन्द्र के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, कृषि अधिकारी श्री प्रदीप एक्का इत्यादि उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें