: चोरी की मोटर सायकल सहित एक गिरफ्तार...
Wed, Aug 9, 2023
सूरजपुर. जयनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि जयनगर फोकटपारा का मुन्ना पैंकरा चोरी की मोटर सायकल को लेकर सिलफिली मार्केट में घुम रहा है। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर मोटर सायकल बजाज पल्सर क्रमांक सीजी 16 एफ 2531 सहित मुन्ना पैंकरा उर्फ एक्का पिता झंदरू पैंकरा 19 वर्ष निवासी फोकटपारा जयनगर को पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने बताया कि दिनांक 21.06.23 को सम्प्रेक्षण गृह के परिसर से मोटर सायकल को चोरी कर रखना और इस्तेमाल करना स्वीकार किया। मामले में पुलिस ने धारा 41(1-4)/379 भादसं. के तहत कार्यवाही कर मोटर सायकल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। उक्त मोटर सायकल चोरी की रिपोर्ट थाना गांधीनगर अम्बिकापुर में दर्ज है।
: ’’मेरी माटी मेरा देश’’ अंतर्गत जयनगर में 40 पौधों किये गए रोपित...
Wed, Aug 9, 2023
सूरजपुर.
आजादी के अमृत महोत्सव के समापन कार्यक्रम
मेरी माटी मेरा देश
अंतर्गत जनपद पंचायत सूरजपुर के ग्राम पंचायत जयनगर के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें दीप प्रज्वलन के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम और प्रधानमंत्री आवास हितग्राही को फलदार पौधे का वितरण किया गया। इसके साथ ही कलेक्टर संजय अग्रवाल, अन्य अधिकारी, शिक्षक व स्कूल छात्रों के द्वारा स्कूल परिसर में लगभग 40 पौधों का रोपित किये गए । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एसिसेला, जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम वह अन्य अधिकारी का उपस्थित थे।
: रीपा में बने राखियों से सजेंगी भाइयों की कलाइयाँ...
Wed, Aug 9, 2023
सूरजपुर.
रक्षाबंधन, भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व, जो पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। जहां एक ओर इस त्योहार में चाइना से बनी राखियों से बाजार भर जाता है, और देश की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा दूसरे देश में चले जाता है। वही इस वर्ष छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांछी योजना महात्मा गांधी रुरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) अंतर्गत स्थानीय स्तर पर ही राखियों का निर्माण कर बाजार में उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले के कृष्णपुर ग्राम पंचायत में स्थापित रुरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) में बिहान योजना द्वारा गठित महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा स्थानीय स्तर पर ही हस्तनिर्मित राखियों का निर्माण किया जा रहा है। समूह की महिलाओं के द्वारा सब्जियों के बीज, धान, बांस, मोतियों और रंग बिरंगे धागों से आकर्षक राखियों का निर्माण किया जा रहा है। ये रखियाँ स्थानीय कला के माध्यम से बनाई गई हैं, और इनमें स्थानीय संस्कृति और परंपराओं की छवि दिखाई जाती है। विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक माधुरी भण्डारी ने बताया की विकासखंड में महिला स्व सहायता समूह में महिलाओं द्वारा पूर्व में भी त्योहारों में रंग बिरंगे दिये, रखियाँ, गुलाल आदि का निर्माण करते आ रही है, किन्तु पहले यह बहुत सीमित मात्रा में ही किया जाता था। विगत वर्षों में उत्पादों का विक्रय कर महिलाओं में इस कार्य को करने का उत्साह बना हुआ था, किन्तु स्थान एवं पूंजी के अभाव में वे इसे वृहद स्तर पर नहीं कर पाती थी। छत्तीसगढ़ शासन की रीपा योजना से मशीनरी एवं सीड केपिटल मद से 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुआ एवं एक बड़ा शेड का निर्माण किया गया है। उक्त आर्थिक सहायता से महिलाओं द्वारा राखी, दिया, कपूर, मोमबत्ती, गुलाल, और अन्य त्योहार आधारित सामाग्री एवं पूजा सामग्री का निर्माण प्रारम्भ किया गया है।
माया स्व सहायता समूह की सदस्य सुनीता ने बताया की रीपा योजना द्वारा मिली आर्थिक सहायता से उनके समूह के सदस्यों ने इस बार अब तक 1.5 लाख रुपए से अधिक मूल्य की राखियाँ तैयार की गयी हैं, उक्त रखियों को स्थानीय बाज़ारों में होलसेल दुकानों में विक्रय किया जा रहा है, साथ ही जिला, विकासखंड मुख्यालय, विभिन्न हाट-बाजार जैसे महत्वपूर्ण स्थानो में स्वयं भी स्टाल लगा कर विक्रय किए जाने की तैयारी की गयी है। समहू द्वारा तैयार राखियाँ 10, 15, 20, 30, 40, 50 रुपये में उपलब्ध रहेंगी। यह राखियां बाजार में उपलब्ध चाइनीज राखियों से भी सस्ते रेट पर विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगी। राखियों के अलावा समूह के सदस्यों द्वारा द्वारा राखी, दिया, कपूर, मोमबत्ती, गुलाल, और अन्य त्योहार आधारित सामग्री एवं पूजा सामग्री का निर्माण प्रारम्भ किया गया है।