: मिशन एजुकेशन अभियान...जरूरतमंद बच्चों को वितरण की गई शिक्षण सामग्री...
Sun, Aug 6, 2023
सूरजपुर. सदगुरुदेव सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 3 अगस्त से 10 अगस्त तक पूरे देश में मिशन एजुकेशन अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरण किया जाता है सूरजपुर जिले में मानव उत्थान सेवा समिति जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा गरीब बच्चों तक स्टेशनरी पहुंचाने का काम किया जा रहा है मिशन एजुकेशन में संपन्न स्कूल के बच्चों के द्वारा दिए हुए स्टेशनरी को आवश्यकता वाले स्कूलों में पढ़ रहे गरीब बच्चों तक जिनके पास स्टेशनरी का अभाव होता है स्टेशनरी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। संस्था से जुड़े लोग जो अपने साथ-साथ दूसरों के लिए भी जीते हैं समाज सेवा की एक ऐसी मिसाल खड़ा करते हैं जो शिक्षा के लिए अलख जगा रहे हैं इसके लिए गरीब बच्चों का भविष्य संवारने के लिए स्कूलों में बॉक्स लगाकर आम जनता से समाज सेवकों से संपन्न परिवारों के छात्रों से स्टेशनरी मांगते हैं उसके बाद मिली कॉपियों पेंसिल को आवश्यकता वाले स्कूल में बांटने जाते हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रहे संस्था से जुड़े लोग अपना बहुमूल्य समय निकालकर जरूरतमंद बच्चों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने का अभियान चला रहे हैं इसी के तहत सूरजपुर जिला में ग्राम पंचायत रूनियाडीह के पंचायत भवन में, रेस्टोरेंट्स संचालक प्रवीण पांडे एवम राजेश कुमार पचिरा, संकुल केंद्र नवापारा सूरजपुर, सौम्या ट्रेडर्स, आकाश डिजिटल फोटो स्टूडियो, टैक्सी एवं पिकअप चालकों,तथा संघ के द्वारा माध्यमिक विद्यालय, केतका , पंचायत भवन कालीपुर, महामाया मंदिर परिसर देवीपुर, जनपद सदस्य देवीपुर पंचायत भवन देवीपुर, दशरथ किराना स्टोर, चूर्णकेश्वर साहू, राजेंद्र साहू, डीएन चक्रधारी कोचिंग सेंटर बड़का पारा,कुसुम लता रजवाड़े पार्षद श्रीमती मुनिया साहू समाज के अध्यक्ष, धनवंतरी दवा दुकान जिला अस्पताल सूरजपुर ,नापतोल विभाग सूरजपुर, हैरिच ऑनलाइन शॉपिंग पचिरा में मिशन एजुकेशन का बाक्स लगाया गया जहां से प्राप्त स्टेशनरी को प्राथमिक शाला देवीपुर 96 बच्चों को प्राथमिक शाला चिटकाहीपारा कोट के 44 बच्चों को एवं उरांवपारा कोट में 16 बच्चों को स्टेशनरी वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रभारी महात्मा अर्पणा बाई जी] महात्मा मान्यता बाई, जिला पंचायत सभापति बिहारीलाल कुलदीप, मानव सेवा दल के जिला प्रमुख धर्मजीत राजवाड़े ,सेवक राम, मोतीलाल सिंह, मनमोहन सिंह ,रामविलास एवं समिति के सदस्य मुनेश्वर दास, धनेश्वर सिंह, सहदेव राम, शिवपुरम सोनवानी तथा यूथ विंग से वीर सिंह छत्तीसगढ़ यूथ कोऑर्डिनेटर राजू मानिकपुरी का विशेष सहयोग रहा।
: कीचड़ युक्त सड़क पर युवाओ ने कर दी धान की रोपाई...
Sat, Aug 5, 2023
सूरजपुर. जिले के ओड़गी विकास खंड अन्तर्गत गांव भवंरखोह में कीचड़ युक्त सड़क से परेशान युवाओं ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। गांव के मुख्य रास्ते से लेकर पंडोपारा (झगराहीपारा) तक नाराज युवाओं ने कीचड़ भरी सड़क पर ही धान की रोपाई कर अपना गुस्सा जाहिर किया। युवाओं का कहना है कि उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। ऐसे में मजबूरन उन्हें कीचड़ भरी सड़क पर धान की रोपाई कर अपना गुस्सा जाहिर करना पड़ रहा है। स्थानीय युवाओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह सड़कों पर उतरकर लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे. इस दौरान भाजयुमो मीडिया प्रभारी ओड़गी प्रियंशु यादव, सोनसाय, अकलसाय, नंदलाल व युवाबंधु उपस्थित रहे.
: कन्या महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Sat, Aug 5, 2023
सूरजपुर.
वीणा कन्या महाविद्यालय विश्रामपुर में श्री अजय तिवारी के मुख्य आतिथ्य में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम 2023 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वीणा कन्या महाविद्यालय विश्रामपुर के संचालक श्री विजय राज अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम में वीणा कन्या महाविद्यालय विश्रामपुर एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत संचालित प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षणार्थियों को मतदान के लिये शपथ दिलाया गया, मुख्य अतिथि अजय तिवारी ने समस्त उपस्थित छात्राओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के युवक-युवतियों को मतदान करने का अधिकार प्राप्त हो जाता है। देश के विकास के लिए मतदान करना हम सभी लोगों का कर्तव्य है। इसलिए जिन-जिन लोगों के वोटर आई.डी. अभी तक नहीं बन पाया है, वे सर्वप्रथम अपने पंचायत या वोटर हेल्पलाइन एप्प एवं अन्य माध्यम से वोटर आई.डी. बनवायें और स्वयं भी मतदान करें और आस-पास के सभी लोगों को मतदान के लिये प्रेरित करें। संस्था के संचालक विजय राज अग्रवाल ने कहा कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चुनावी जागरूकता पैदा करना है, और चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिये प्रोत्साहित करना है। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में एक मत का अहम योगदान है, अपने मत के अधिकारों को जाने और स्वयं के विवेक एवं इच्छा शक्ति से मतदान दिवस के दिन अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। यह लोकतांत्रिक अधिकार है। आप अपने समुदाय या देश में किस प्रकार का विकास या कल्याणकारी योजनायें चाहते है। ये आपके मतदान पर निर्भर करता है। लाखों लोग इलेक्शन के दौरान मतदान की जिम्मेदारियों से कतराते है या उन कदमों से अनजान होते हैं, जिन्हें एक जागरूक नागरिक को उठाने की आवश्यकता होती है। आप लोग को भी जागरूक नागरिक बनना है और मतदान लेना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीणा कन्या महाविद्यालय विश्रामपुर के प्राध्यापकगण श्री अर्जुन राय श्री ओसामा हाशमी, निशांत परवीन एकता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।