ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को MCC व चुनाव आयोग के दिशा निर्देश की दी गई जानकारी

Admin

Sat, Sep 23, 2023

सूरजपुर/23 सितंबर 23/  आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु आदर्श आचरण संहिता (एमसीसी) के संबंध में सर्व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधि व सदस्यों के साथ कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी। इसी अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग कुछ नियम बनाता है, इन्हीं नियमों को आदर्श आचरण संहिता कहा जाता है। जिसका पालन चुनाव के दौरान सभी को करना है। आचार संहिता लागू होते ही शासन और प्रशासन में कई अहम बदलाव हो जाते हैं तथा इसके साथ ही आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन करने पर चुनाव आयोग की क्या-क्या भूमिका हो सकती है इन बिंदुओं पर उन्होंने विस्तार से चर्चा की। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित जनों को अवगत कराया गया कि एमसीसी के कुशल प्रवर्तन के लिए कोई तंत्र स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित जनों को मीडिया प्रमाणन के बारे में जानकारी दी ताकि इसकी बारीकियों को समझ कर वो तय नियमों के अधीन अपने प्रचार प्रसार का कार्य करें।

आदर्श आचार संहिता की मुख्य विशेषताएं-

आदर्श आचार संहिता की मुख्य विशेषताएं निर्धारित करती हैं कि राजनीतिक दलों, निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों और सत्ताधारी दलों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कैसा व्यवहार करना चाहिए अर्थात् निर्वाचन प्रक्रिया, बैठकें आयोजित करने, शोभायात्राओं, मतदान दिवस गतिविधियों तथा सत्ताधारी दल के कामकाज इत्यादि के दौरान उनका सामान्य आचरण कैसा होगा। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर नरेन्द्र पैकरा, एसडीएम रवि सिंह, श्रीमती दीपिका नेताम व सर्व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधि व सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें