ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: नशे के सप्लाई चैन पर पुलिस की कार्यवाही, गांजा सप्लाई करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Tue, Sep 12, 2023

सूरजपुर. बीते 10 जुलाई को जयनगर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर मोटर सायकल सहित आरोपी अफसर हसन व शाहिद आलम निवासी तेलईधार, थाना सीतापुर को पकडा था जिनके कब्जे से 3 किलो 130 ग्राम गांजा जप्त किया था, पूछताछ के बाद गांजा देने वाले व्यक्ति दीपक कुशवाहा निवासी केनापारा सीतापुर को पकड़ा गया और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ की कड़ी में पत्थलगांव निवासी हरवंश सिंह भाटिया के द्वारा गांजा सप्लाई करना बताया गया था जो फरार था। जयनगर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर दबिश देकर फरार आरोपी हरवंश सिंह भाटिया पिता स्व. जसवंत सिंह भाटिया 66 वर्ष निवासी पत्थलगांव भिलाई टांगर, थाना पत्थलगांव जिला जशपुर को पकड़ा और पूछताछ के बाद विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर सरफराज फिरदौसी, एएसआई रघुवंश सिंह, प्रधान आरक्षक बृजकिशोर धुर्वा, आरक्षक विकास मिश्रा, सुरेश तिवारी सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें