: कानून व्यवस्था को लेकर कलेक्टर की बैठक...
Mon, Sep 23, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, थाना प्रभारी व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी सजग होकर कार्य करें। असामाजिक तत्वों के द्वारा की जाने वाली वारदातों, घटनाओं एवं विवादों पर पैनी नजर रखने कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि की जानकारी मिलने और अप्रिय स्थिति निर्मित होने की दशा में त्वरित रूप में कड़ी कार्यवाही करें। इस अवसर पर कलेक्टर श्री व्यास ने आपसी समन्वय एवं सहयोग को बेहद जरूरी बताया। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी एसडीएम एवं एसडीओपी तथा तहसीलदार एवं थाना प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों को संयुक्त रूप से समन्वय स्थापित कार्य करने को कहा । जिले में शांति व्यवस्था तथा सामाजिक सौहार्द्र कायम रखने के लिए सभी जरूरी उपाय करने के लिए कहा। जिले में कहीं पर सड़क दुर्घटना के कारणों पर ध्यान रखते हुए उनको रोकने के लिए गंभीर प्रयास करने को कहा साथ ही ऐसी घटना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए राहत प्रदान करने के लिए कहा।
: कुदरगढ़ ट्रस्ट की बैठक, क्वार नवरात्रि से लाइव दर्शन की होगी सुविधा...
Sun, Sep 22, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. मां बागेश्वरी देवी लोकन्यास कुदरगढ़ ट्रस्ट की बैठक कलेक्टर सभा कक्ष में सम्पन्न हुई| जिसमे लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ एवं कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्ष, एसडीएम जे एन वर्मा, तहसीलदार,जनपद सीईओ ओडगी, ट्रस्ट के सदस्यगण, जनप्रतिनिधि, विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में आगामी क्वार नवरात्र में मेला संचालन एवं मंदिर दर्शन में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए बिन्दुवार चर्चा करते हुए क्रियान्वयन के संबंध में निर्णय लिया गया। जिसमें पूर्व नवरात्र में प्राप्त राशि एवं व्यय की गई राशि के संबध में चर्चा की गई। साफ-सफाई की व्यवस्था, पेयजल हेतु पीएचई विभाग के माध्यम से मंदिर तक पानी सप्लाई के लिए पाईप लाईन बिछाना, यात्री के रुकने के लिए धर्मशाला भवन एवं शौचालयों का मरम्मत कार्य, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में समिति के सदस्य द्वारा व्ही.आई.पी. मार्ग को दूरुस्त करने, आवागमन को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए किसी को कोई परेशानी न हो इसके लिए उचित व्यवस्था किए जाएं। उन्होंने प्याऊ की व्यवस्था, शौचालय, पार्किंग एवं सुरक्षा आदि की व्यवस्था पर विशेष रूप से ध्यान देने की बात कही। उन्होंने किसी भी आकस्मिक आपदा से निपटने के लिए स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग को तैयार रहने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि क्वार नवरात्र मेला को सफल बनाना सभी की नैतिक जिम्मेदारी इसलिए सभी सजग रूप से अपने कार्यों का निर्वहन करें। साथ ही उन्होंने इस नवरात्र के पहले दिन से लाइव मंदिर दर्शन प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
: नेशनल लोक अदालत में 4185 प्रकरण हुआ निराकरण, 76 लोगों को लर्निंग लाइसेंस सर्टिफिकेट...
Sun, Sep 22, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशानिर्देशन में जिला एवं सत्र न्यायालय सूरजपुर, कुटुम्ब न्यायालय सूरजपुर, तालुका न्यायालय प्रतापपुर एवं जिले के समस्त राजस्व न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायालय के कोर्ट कक्ष से अमितेन्द्र किशोर प्रसाद, उच्च न्यायालय बिलासपुर, गोविन्द नारायण जांगड़े, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संतोषा शर्मा न्यायाधीश कुटूम्ब न्यायालय, न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं बैंक अधिकारीयों द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। नेशनल लोक अदालत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एव जिला परिवहन विभाग के समन्वय से जिला न्यायालय परिसर में लर्निंग लायसेंस बनवाने हेतु कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में कुल 76 लोगों ने लर्निंग लाइसेंस सर्टिफिकेट प्राप्त किया। लोक अदालत में न्यायालय में लंबित आपसी विवाद के मामले, व्यवहारवाद, मोटर दुर्घटना दावा पारिवारिक विवाद, जिला न्यायालय में वर्षों से लंबित राजस्व प्रकरणों एवं बैंक ऋण विद्युत, जल के बकाया देयकों का प्री लिटिगेशन प्रकरण नेशनल लोक अदालत में रखे गये थे। प्रकरणों के निराकरण हेतु जिले में कुल 32 खंडपीठ गठित किये गये थे। नेशनल लोक अदालत में समस्त न्यायालयों से 5064 लंबित प्रकरण एवं 5645 प्री-लिटिगेशन प्रकरण विचारार्थ में रखे गये थे। जिसमें कुल 4185 प्रकरण के पक्षकारों में आपसी समझौते के आधार पर सफलता पूर्वक निराकरण कर फुल 3 करोड़ 96 लाख 14 हजार 139 रूपये का जिला सूरजपुर द्वारा अवार्ड पारित किया गया। लोक अदालत में कुल 4185 प्रकरणों से संबंधित पक्षकारगण लाभान्वित हुये।