ब्रेकिंग

नारी सशक्तिकरण से सुपोषित समाज तक, युवा साथी फाउंडेशन का महासंकल्प

शिक्षा विभाग का कीर्तिमान, अब स्कूल की छत से बरसेगा 'ज्ञान' का पानी

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

सूचना

: टीकाकरण से बच्चे की मौत का मामला...प्रशासन ने मौत का कारण स्तनपान कराते समय रिफलक्स एस्पिरेशन होना बताया...

Admin

Tue, Dec 10, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. रामानुजनगर के ग्राम परशुरामपुर, हरिजनपारा में टीकाकरण से बच्चे की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने टीकाकरण से बच्चे की मौत होने को नकारते हुए मौत के वजह स्तनपान कराते समय रिफलक्स एस्पिरेशन होना बच्चे के मृत्यु का कारण बताया है. 06 दिसंबर को हरिजनपारा में टीकाकरण दिवस का आयोजन किया गया था।  उस दिन कुल 13 लाभार्थी का टीकाकरण किया गया। जिसमें 09 बच्चे तथा 04 गर्भवती माताएं शामिल हैं। लाभार्थी प्रियांशु को पैन्टा प्रथम, पी.सी.व्ही. प्रथम डोज, एफ आई.पी.व्ही. प्रथम डोज, पोलियो प्रथम डोज तथा रोटा प्रथम डोज के टीके लगाये गए थे। 08 दिसंबर को प्रातः 6ः00 बजे प्रियांशु की मृत्यु की सूचना पर प्राथमिक जांच विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया और उक्त सत्र पर टीकाकृत अन्य समस्त लाभार्थी पूर्णतः स्वस्थ हैं। सूचना प्राप्ति पश्चात शव का पोस्टमार्टम किया गया। संलग्न शव परीक्षण प्रतिवेदन अनुसार उक्त बच्चे की मृत्यु का कारण रिफलक्स एस्पिरेशन, यानि जब पेट भर जाता है और दूध वायुमार्ग तक चला जाता है, का होना बताया गया है। शव  परीक्षण प्रतिवेदन अनुसार टीकाकरण से बच्चे की मृत्यु नहीं हुई बताया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें