: जनसमस्या निवारण शिविर, 224 आवेदन प्राप्त,राजस्व प्रकरण के लिए होगा विशेष शिविर...
Fri, Sep 20, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
जिले के प्रतापपुर जनपद के खड़गवा कला में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा लोगों से संवाद कर उनके समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। शिविर में जिलाधिकारियों द्वारा अपने विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। इस दौरान शिकायतों एवं समस्याओं को लेकर 224 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी लोगों से शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने का आग्रह किया। इस अवसर पर सरपंच, पंच सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि आज आपके गांव में शासन के साथ पूरा प्रशासन तंत्र आपके समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित हुआ है। शासन एवं प्रशासन लगातार प्रयास कर रही है कि वह आप लोगों के घर तक पहुंच कर आपकी सभी समस्याओं का समाधान कर सके। उन्होंने सभी ग्राम वासियों से अपील करते हुए अपने समस्याओं को उपस्थित विभिन्न विभागों के जिलाधिकारियों के समक्ष रखने को कहा। उन्होंने कहा कि आप सभी ज्यादा से ज्यादा शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। आपको जिस भी योजना के बारे में जानकारी लेनी है और योजना का लाभ लेना है या शिकायत करनी है उस संबंध में अपने अधिकारी को अवगत कराएं । उन्होंने शिविर में आए लोगों से कहा कि प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता से देखते हुए उनके त्वरित निराकरण करने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन आवेदनों पर कार्यवाही की स्पष्ट स्थिति जानने के लिए पंजीयन क्रमांक के द्वारा जन चौपाल के पोर्टल पर आवेदन की स्थिति को ट्रैक किया जा सकता है। साथ ही बताया कि इन समस्याओं के निराकरण पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों द्वारा चर्चा भी की जाती है। उन्होंने सभी हितग्राहियों से अपनी शिकायत या किसी योजना का लाभ नहीं मिलने की स्थिति को लेकर अपना पंजीयन करने के लिए कहा।स्वास्थ्य सुविधा को देखते हुए कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बीपीएल एवं एपीएल सभी परिवारों के लिए उपलब्ध है। उन्होंने सभी को आयुष्मान कार्ड बनवाकर शासन के स्वास्थ्य योजना का लाभ लेने के लिए कहा। इसके अलावा उन्होंने टीबी, सिकल सेल और कुष्ठ जैसे बीमारियों के संबंध में जागरूक करते हुए सभी को अपनी जांच और इलाज निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में कराने को कहा। एनसीडी स्क्रीनिंग को आवश्यक बताते हुए उन्होंने कहा की बीपी, शुगर जैसी समस्या आम होती जा रही है इसलिए लोगों को जागरूक होना अति आवश्यक है। साथ ही उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत सभी को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाने एवं उसे मां के समान ही सम्मान देने, देखभाल करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने अपील की कि सभी लोग राम लला दर्शन योजना एवं महतारी वंदन योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। इसके अलावा उन्होंने केसीसी, पीएम किसान योजना एवं सॉइल हेल्थ कार्ड के संबंध में जागरूक करते हुए सभी को इस योजना का लाभ लेने को प्रोत्साहित किया। इसके अलावा उन्होंने ग्राम स्तर पर लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए ग्रामीण सचिवालय का आयोजन निरंतर करने एवं सचिवालय में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र के राजस्व प्रकरण को देखते हुए कलेक्टर श्री व्यास ने विशेष शिविर आयोजित करने के लिए भी निर्देशित किया। इस शिविर में कृषि विभाग द्वारा पण्डो जनजाति के हितग्राहियों समेत 09 लोगों को केसीसी कार्ड, 07 लोगों को मिट्टी नमूना कार्ड और मत्स्य विभाग द्वारा 02 हितग्राहियों को मत्स्य जाल उपलब्ध कराया गया। साथ ही महिला बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई संस्कार एवं बच्चों का वजन लेकर वजन तिहार भी मनाया गया।
: 21 सितंबर को नेशनल लोक अदालत का होगा आयोजन...
Fri, Sep 20, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशानिर्देशन में गोविन्द नारायण जागडे जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय सूरजपुर, तालुका न्यायालय प्रतापपुर एवं कुटुम्ब न्यायालय सूरजपुर तथा जिले के समस्त राजस्व न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। लोक अदालत में प्रकरणों की सुनाई किये जाने हेतु जिला एवं सत्र न्यायालय सूरजपुर एवं कुटुम्ब न्यायालय मिलाकर कुल 10 खण्डपीठों का गठन किया गया है, वहीं तालुका न्यायालय प्रतापपुर में 02 तथा राजस्व न्यायालयों में सुनवाई हेतु 20 कुल 32 खण्डपीठों का गठन किया गया है। नेशनल लोक अदालत में वर्चुअल एवं फिजिकल दोनों ही माध्यम से प्रकरणों की सुनवाई की जावेगी। लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण पारिवारिक विवाद व अन्य राजीनामा योग्य राजस्व प्रकरणो तथा बैंक ऋण, विद्युत, जल के बकाया देयकों का प्री लिटिगेशन प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत में सुनवाई हेतु रखे जाएंगे।
राजस्व विभाग के मामले सुनवाई हेतु राजस्व न्यायालयों में ही रखे जाएंगे। लोक अदालत एक ऐसा मंच है जहां न्यायालयों में लबित वाद-विवाद / मुकदमें या प्री-लिटिगेशन चरण के मामलों का सौहार्दपूर्ण सतरीके से निपटारा किया जाता है। लोक अदालत विवादों के निपटारे का वैकल्पिक माध्यम है, जहां श्रम, धन की बचत होती है, वहीं लोगों के मध्य आपसी विवाद हमेशा के लिए समाप्त होने के साथ आपसी बैर, की भावना हमेशा के लिए समाप्त होने से लोगों को त्वरित न्याय प्राप्त होता है।जिले वासियों से अपील है नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर अपने अपने मामले को आपसी समझौते के आधार पर हमेशा के लिए समाप्त करने हेतु वर्चुअल एवं फिजिकल दोनों ही माध्यम उपस्थित होवे। वर्ग मोड पर उपस्थित होने के लिए जिला न्यायालय सूरजपुर की वेबसाईट पर जाकर संबधित फोर्ट के आगे दिये लिंक पर क्लीक कर वर्चुअल मोड पर जुड़ जा सकता है। बैंक ऋण, बकाया बिजली बील, जल के बकाया देयकों के प्रौलिटिगेशन प्रकरणों में पक्षकारों को छूट दिया जावेगा।
: महाविद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस...
Sun, Sep 15, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. 14 सितंबर को शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में हिंदी दिवस को सारगर्भित विचारों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर सरस्वती गायन के साथ किया गया , छात्र-छात्राओं के द्वारा सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया । इसी कड़ी में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे धीरेंद्र कुमार जायसवाल के द्वारा छात्र-छात्राओं को हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया और छात्र-छात्राओं को हिंदी अच्छी आनी चाहिए उसके क्या तौर तरीके हैं सही मायने में हिंदी बोलने के लिए उसके कारक मात्रा व्याकरण को साक्षात छात्रों छात्र-छात्राओं से पूछ कर हिंदी दिवस की महत्व को बढ़ाने का प्रयास किया गया । महाविद्यालय के शिक्षक सचिन कुमार मिंस आभा रंजना कुजूर शिखा दुबे प्रियांशु जायसवाल चंद्रदेव राजवाड़े के द्वारा भी के द्वारा भी हिंदी कैसे इतनी लंबी दूरी तय करी उसके इतिहास को बताया गया । इसी कड़ी में छात्र और छात्राओं के द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए ।मंच का संचालन अतिथि व्याख्याता पिंटू कुमार के द्वारा संपादित किया गया। कार्यक्रम में अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं और अन्य कर्मचारी अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।