ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: 70 ग्राम पंचायतों में आयुष्मान कार्ड शिविर में 14794 हितग्राहियों का बना आयुष्मान कार्ड...

Admin

Mon, Mar 6, 2023

सूरजपुर.  आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत आपके द्वार आयुष्मान अभियान हेतु सूरजपुर जिले के समस्त जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतों में 1 मार्च 2023 से 1 अप्रैल 2023 तक विशेष शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा जिसके पहले चरण में 1 मार्च 2023 से 5 मार्च 2023 तक सभी जनपद पंचायतों के लगभग 70 ग्राम पंचायतों में आयुष्मान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 14794 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है।

जिला प्रशासन सूरजपुर की अपील...  

जिला प्रशासन ने जिले के सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाकर लाभ लेने अपील किया है। जिले के समस्त निवासी जिनका राशन कार्ड बना है एवं जिनका आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक है वे सभी आयुष्मान कार्ड हेतु पात्र है। ऐसे सभी हितग्राही अपने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सामान्य सेवा केंद्र जाकर अपने एवम अपने परिवार का आयुष्मान कार्ड बनवा ले। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत बीपीएल राशन कार्ड धारियों को 05 लाख तक एवं एपीएल राशन कार्ड धारियों को 50 हजार तक आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करा सकते है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें