ब्रेकिंग

पुलिस की मौजूदगी में लोगों की भीड़ ने लाठी डंडों से की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

सूचना

: 3 टन अवैध कोयला लोड पिकअप वाहन के साथ आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Sun, Mar 19, 2023

सूरजपुर. खडगवां पुलिस ने 3 टन अवैध कोयला के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस को बीते रात मुखबीर से सूचना मिला कि थाना राजपुर जिला बलरामपुर के ग्राम परसवार में पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 बीटी 3521 में अवैध रूप से कोयला लोड़ हो रहा है जो भटगांव की ओर जाने वाला है। खड़गवां की पुलिस ने ग्राम पम्पापुर जो थाना राजपुर के ग्राम परसवार से लगा हुआ है वहां घेराबंदी कर पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 बीटी 3521 को रोकवाया गया जिसकी तलाशी लेने पर उसमें कोयला लोड़ पाया। चालक बृजलाल पिता तिहारू उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम मोहनपुर थाना भटगांव से कोयला संबंधी दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जो कोयला चोरी का होने के पूर्ण अंदेशा पर 3 टन कोयला कीमत करीब 27 हजार रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन जप्त कर धारा 41(1-4)/379 भादसं. के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें