ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: 2 अगस्त को पत्रकारों का होगा हल्लाबोल आंदोलन...काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोध प्रदर्शन...

Admin

Thu, Aug 1, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ राज्य में कलमवीरो पर हो रहे अत्याचार, उत्पीड़न, मारपीट सहित द्वेषपूर्ण कार्रवाई करते हुए अम्बिकापुर के दैनिक अखबार घटती घटना के प्रेस कार्यालय पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओ के साथ आम जनों में रोष व्याप्त है जिसके विरोध में 02 अगस्त को अम्बिकापुर के नमनाकला संत हरकेवल विद्यापीठ के पास "समाचार सत्याग्रह" किया जा रहा है जिसमे प्रदेश भर के पत्रकार शामिल होंगे। समाचार सत्याग्रह को राष्ट्रीय संगठनों का भी समर्थन मिला है। गौरतलब कि गरीब पीड़ित तबकों को इंसाफ दिलाने व उनकी आवाज को उठाने वाले पत्रकार छत्तीसगढ़ में खुद  ज्यादा पीड़ित है। पत्रकारों से मारपीट हो रही है और षड्यंत्र रचकर बदनाम करने के अलावा असामाजिक, भ्रष्ठ  लोगो द्वारा जानलेवा हमले भी कराए जा रहे है, नेता, मंत्री, अधिकारी  निरंकुश होकर मनमानी, गैरकानूनी कार्य किये जा रहे है जब इनकी कृत्य को छापने लिखने पर ये षड्यंत्र, साजिश कर के अब मीडिया हाउस पर बुलडोजर भी चलवाने लगे है। अम्बिकापुर में हुई इस तरह की कार्यवाही में जिला प्रशासन की संवेदनहीनता स्पष्ट दिखी जब पितृशोक से संतृप्त अम्बिकापुर के पत्रकार,संपादक के प्रेस कार्यालय को भी रविवार की सुबह बुलडोजर से ढहा दिया गया है। बहरहाल सरगुजा जिला प्रशासन की इस कृत्य की पत्रकारिता जगत सहित सामाजिक कार्यकर्ताओ व आम जनता द्वारा आलोचना की जा रही है साथ ही अत्यधिक रोष व्याप्त है जिसे लेकर गणमान्य लोगों द्वारा अपनी बात रखने प्रदेश भर के पत्रकार सहित सामाजिक कार्यकर्ता 2 अगस्त दिन शुक्रवार को अम्बिकापुर में एकत्र होकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ला, प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय प्रमुख सैयद खालिद ने पत्रकारों के आंदोलन को सार्वजनिक समर्थन दिया है इसके अलावा अन्य पत्रकार संगठनों के द्वारा भी समाचार सत्याग्रह में शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें