ब्रेकिंग

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

सूचना

छेड़छाड़ : प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

Rajesh Soni

Wed, May 6, 2026

सूरजपुर। सूरजपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ के प्रेमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने आई एक गर्भवती महिला के साथ अस्पताल के ही वार्ड बॉय द्वारा छेड़खानी की गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल पहुँची थी। इसी दौरान अस्पताल में पदस्थ वार्ड बॉय, जो स्थानीय सूत्रों के अनुसार ड्रेसर और ब्लड टेस्टिंग का काम भी देखता था, उसने महिला के साथ दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ की। ​घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने थाने पहुँचकर अपनी आपबीती सुनाई और लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी वार्ड बॉय को हिरासत में लिया। ​इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और सरकारी अस्पतालों में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें