ब्रेकिंग

पुलिस की मौजूदगी में लोगों की भीड़ ने लाठी डंडों से की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

सूचना

: हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन...11 सौ से अधिक मामले निपटाए गए...

Admin

Sat, May 13, 2023

सूरजपुर.  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशन में 13 मई 2023 को जिला एवं सत्र न्यायालय सूरजपुर, कुटुम्ब न्यायालय सूरजपुर, तालुका न्यायालय प्रतापपुर एवं समस्त राजस्व न्यायालयों में हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला न्यायालय सूरजपुर के सभा कक्ष से जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोविन्द नारायण जांगडे़, व अधिकारीगण द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। लोक अदालत में प्रकरण के पक्षकारों को भौतिक रूप से एवं वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग दोनो मुख्य माध्यमों से मामलों में सुलह की सुविधा प्रदान की गई। वहीं इस लोक अदालत में जिला चिकित्सालय सूरजपुर से समन्वय स्थापित कर चिकित्सा जांच की व्यवस्था कराई गई थी। जिसमें 300 से अधिक पक्षकारों ने चिकित्सा सुविधा का लाभ प्राप्त किया। हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में वर्षो से लंबित आपसी विवाद के मामले, व्यवहारवाद, मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक विवाद, जिला न्यायालय में लंबित राजस्व प्रकरणों एवं बैंक ऋण, विद्युत, जल के बकाया देयकों का प्री लिटिगेशन, यातायात के सामान्य मामलों को नेशनल लोक अदालत में रखा गया। लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण हेतु जिले में कुल 29 खण्डपीठ गठित किये गये थे। हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में समस्त न्यायालयों से 642 लंबित प्रकरण एवं 6281 प्री-लिटिगेशन प्रकरण विचारार्थ में रखे गये थे। जिसमें कुल 1140  प्रकरण के पक्षकारों में आपसी समझौते के आधार पर सफलतापूर्वक निराकरण कर कुल 22738990 रुपये का जिला सूरजपुर द्वारा अवार्ड पारित किया गया। लोक अदालत में कुल 1140 प्रकरणों से संबंधित पक्षकारगण लाभान्वित हुये।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें