ब्रेकिंग

पुलिस की मौजूदगी में लोगों की भीड़ ने लाठी डंडों से की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

सूचना

: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की काउंसलिंग 29 मई को...

Admin

Mon, May 22, 2023

सूरजपुर. मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पद हेतु चयनित अभ्यर्थी प्रदेश के 15 प्रशिक्षण केन्द्रों में छःमाह के ब्रीज प्रोग्राम सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्युनिटी हेल्थ का प्रशिक्षण पूर्ण कर दिसम्बर 2022 में आयोजित परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं। जिनका परीक्षा परिणाम इग्नू द्वारा जारी किया जाना अपेक्षित है। संदर्भित पत्र के माध्यम से भारत सरकार द्वारा उपरोक्त अभ्यार्थियों को अस्थायी संविदा पदस्थापना दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। अतः जिले के रिक्त हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर, उप स्वास्थ्य केन्द्रों में प्राथमिकता के आधार पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की अस्थायी संविदा पदस्थापना जिला स्तर पर किया जाना है। अस्थायी संविदा पदस्थापना हेतु जिलेवार अभ्यर्थियों की संलग्न सूची अनुसार जिला स्तर पर 29 मई 2023 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सूरजपुर के सभाकक्ष में समय प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक काउंसलिंग का आयोजन किया जाना है, जिसमें अभ्यर्थी निर्धारित समय व स्थान पर अपने समस्त दस्तावेज के मूल प्रति के साथ उपस्थित होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें