ब्रेकिंग

पुलिस की मौजूदगी में लोगों की भीड़ ने लाठी डंडों से की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

सूचना

: समर कैम्प में बच्चों ने सीखा पौधों की महत्ता...

Admin

Thu, May 18, 2023

सूरजपुर.  जय नारायणी समर कैम्प के द्वारा बुधवार को दतिमा मोड़ शासकीय उद्यान भ्रमण का शिक्षाप्रद कार्यक्रम रखा गया, जिसमें 11 स्कूली बच्चों ने शासकीय उद्यान, दतिमा में अपने समन्वयक संदीप सिन्हा व अन्य के साथ भ्रमण कर फलदार वृक्षों के रोपण एवं रोपण हेतु आवश्यक मृदा के मिश्रण, सिंचाई प्रबंधन, साथ ही गमलों में विभिन्न फूलों व शोभायमान पौधों के रोपण की जानकारी उद्यान अधीक्षक, दतिमा आयुष मिश्रा के द्वारा सीखाया गया। आयुष मिश्रा ने आगे समझाते हुए बताया कि केवल वृक्षारोपण करना ही काफी नहीं, बल्कि उससे भी अधिक चुनौतीपूर्ण लगे हुए वृक्षों को संरक्षित करना है। इस दौरान उद्यान अधीक्षक आयुष मिश्रा द्वारा सभी नवोदित पर्यावरण रक्षक 11 स्कूली बच्चों को 11-11 नग फलदार पौधों में अमरुद, शहतूत व 11 नग फूलदार पौधे में मोंगरा के स्कूली बच्चों को उपलब्ध कराया, ताकि वे केवल जानकारी से ही नहीं, अपितु स्वयं के अनुभव से प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निर्वहन कर सकें। जय नारायणी समर कैम्प की प्रभारी श्रीमती रूबी सिंघल द्वार नित नए कार्यक्रमों द्वारा बच्चों को नई नई जानकारी और विभिन्न प्रकार के टास्क के माध्यम से उनके अंदर के टैलेंट को उभारा जा रहा है। प्रकृति से जोड़ने के लिए इस प्रकार की उद्यान विजिटिंग रखी गई ताकि बच्चों को पेड़ पौधों से जुड़ने का मौका मिल सके। प्रथम बैच के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में सभी बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ाने मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियंका रानी गुप्ता ने सर्टिफिकेट एवं पारितोषिक वितरण किया और निरंतर इस तरह के कार्यक्रम करने के लिए जय नारायणी समर कैम्प को बधाई दी। यह समर कैम्प ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर सतपता में करवाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न प्रकार के ड्रॉइंग, पेंटिंग, आर्ट क्राफ्ट, डांस, गेम्स और फायर लेस कुकिंग इत्यादि सिखाया जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें