ब्रेकिंग

पुलिस की मौजूदगी में लोगों की भीड़ ने लाठी डंडों से की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

सूचना

: शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित...

Admin

Wed, Mar 29, 2023

सूरजपुर. अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जिला सूरजपुर द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार आमजनों, सहकारी समितियों, वृहद आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वयं सहायता समूह, ग्राम पंचायत अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति तथा स्थानीय स्वशासीय निकाय को सूचित किया जाता है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान छत्तरपुर, महेशपुर, रामनगर, पसला, झाॅसी एवं पतरापारा विकासखण्ड सूरजपुर का नवीन एजेंसी नियुक्त किया जाना है। शासकीय उचित मूल्य दूकान संचालन के इच्छुक संस्था 12 अप्रैल 2023 तक कार्यालयीन समय शाम 05.30 बजे तक संबंधित कार्यालय में उपस्थित होकर अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में संस्था के प्रस्ताव एवं अन्य दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते है। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें