ब्रेकिंग

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

सूचना

: लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार...बुलेट व मोटर सायकल सहित 2500 रूपये जप्त...

Admin

Thu, Apr 27, 2023

सूरजपुर. कोतवाली पुलिस ने लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर बुलेट व मोटर सायकल सहित 2500 रूपये नगदी जप्त की है. पूरा मामला बुधवार रात की है जब ग्राम खुखरी, चौकी बरिया थाना राजपुर, जिला बलरामपुर निवासी संदीप जायसवाल अपने पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 15 ए 6889 से कर्मा चौक पर पंहुचा तो उसे अशोक साहू, संदीप साहू के साथ एक अन्य ने पिकअप वाहन को रोकवाकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर वाहन का शीशा व टायर नलकी को तोड़फोड दिए और 2500 रूपये का लूट कर ले गए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 294, 506, 323, 341, 392, 427, 34 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना करते हुए दबिश देकर आरोपी अशोक साहू पिता स्व. दीनानाथ साहू उम्र 35 वर्ष निवासी बड़कापारा सूरजपुर व संदीप साहू पिता राजकुमार साहू उम्र 18 वर्ष 6 माह निवासी महुआपारा सूरजपुर को पकड़ा। पूछताछ पर दोनों आरोपियों अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बुलेट व प्लेटिना मोटर सायकल व 2500 रूपये नगद जप्त कर दोनों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें