ब्रेकिंग

पुलिस की मौजूदगी में लोगों की भीड़ ने लाठी डंडों से की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

सूचना

: मास्टर ट्रेनरों ने छात्र-छात्राओं को वोटर हेल्पलाइन एप्प की दी गई जानकारी...

Admin

Sat, Aug 19, 2023

सूरजपुर. भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार कोई भी मतदाता न छूटे के उद्देश्य से 18 अगस्त 2023 को अरुणोदय कैरियर इंस्टीट्यूट सूरजपुर में जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर पी.सी. सोनी एवं शंभू प्रसाद निषाद जिला सूरजपुर के द्वारा संस्था में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को वोटर आई.डी. रजिस्ट्रेशन वोटर जागरूकता ऐप्प अन्य माध्यमों से वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने तथा सभी को मतदान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने तथा दूसरों को प्रेरित करने के लिये संस्था में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को वोटर हेल्प लाईन ऐप्प मोबाईल पर डाउनलोड कराया गया, साथ ही अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रेरित किया गया। छात्र-छात्राओं को फार्म-6 वितरण किया गया। कार्यक्रम के अन्त में सभी छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य अभिषेक सिंह ठाकुर, सोमनाथ साहू, राकेश यादव, अजय कुमार सिंह, किशुन राम एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी सहित जिला निर्वाचन कार्यालय से पवन कुमार राठिया एवं अमित कुमार ठाकुर उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें