ब्रेकिंग

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

सूचना

: बच्चे सीखे भूकंप से बचाव के तरीके...

Admin

Sat, Mar 25, 2023

सूरजपुर.   जिला के प्राथमिक शाला शिवपुर में विद्यालय सुरक्षा के तहत सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  सूरजपुर जिले में 24 मार्च को भूकंप आया था। स्कूल के शिक्षक योगेश कुमार साहू ने भूकंप से बचाव के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भूकंप से लोग नहीं मरते बल्कि जानकारी के अभाव एवं लापरवाही से मरते हैं। पुराने मकान, जर्जर भवनों में ज्यादा जानमाल की क्षति होती है। आपदा की समझ एवं संभावित खतरे की पूर्व अगर तैयारी हो तो जोखिम बहुत ही किया जा सकता है। भूकंप के दौरान हड़बड़ाहट नहीं दिखाना चाहिए तथा बिना किसी घबराहट के कतारबद्ध होकर सर को बस्ता, किताब अथवा किसी अन्य चीज से ढकते हुए बाहर निकलना चाहिए। अगर बाहर नहीं निकल पा रहे हैं तो सर को छुपाते हुए किसी ठोस वस्तुओं जैसे टेबल, बेंच, कुर्सी आदि के अंदर खुद को छुपा लेना चाहिए। बिजली के खंभे, पेड़, ऊंचे भवनों और जर्जर मकानों से दूरी बना कर रहने की बात कही गई। भूकंप के समय सतर्क और सावधान रहते हुए खुले मैदान में शरण लेने को कहा गया। भूकंप के दौरान बचने का मॉक ड्रिल कराया गया। मौके पर हेडमास्टर ओमप्रकाश वर्मा, शिक्षिका मंजू सिंह एवं बच्चे मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें