ब्रेकिंग

पुलिस की मौजूदगी में लोगों की भीड़ ने लाठी डंडों से की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

सूचना

: फोर्टिफाइड चावल की जानकारी स्कूल में दी गई...

Admin

Sat, Apr 8, 2023

सूरजपुर.    जिला प्रशासन सूरजपुर द्वारा सहायिकाओं को भोजन बनाने के तरीके के बारे में जानकारी दिया जा रहा है। शिक्षा विभाग के द्वारा स्कूलों के मध्याम से  भोजन में अब फोर्टिफाइड चावल की शुरुआत हो रही है। इसी तारतम्यता में विकासखंड रामानुजनगर के प्राथमिक शाला शिवपुर में आज बैग लेस-डे के दिन शिक्षक योगेश साहू के द्वारा फोर्टीफाइड चावल की जानकारी बच्चों एवं रसोईया को दी गई। उनके द्वारा बच्चों को बताया गया की स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा चावल से अधिकतम पौष्टिक लाभ के लिए पानी से फोर्टिफाइड चावल को दो-तीन बार धोना है। फिर उसे साफ पानी में भिगोना है और चावल पकाने के लिए उसी पानी का उपयोग करना है ताकि उसकी पौष्टिकता बनी रहे। चावल ढक्कन बंद करके बनावे, पानी की मात्रा इतना लें कि चावल अच्छे से पक जाए। बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए इस चावल को विशेष तकनीकी से तैयार किया गया है। फोर्टिफाइड चावल में कई प्रकार के  पोषक गुण हैं। इसमें आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन बी-12 जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व मिलाए गयेे हैं। यह पोषक तत्व एनीमिया और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से बचाता है। आयरन एनीमिया से बचाव करता है, तो फोलिक एसिड खून बनाने में सहायक होता है। विटामिन बी-12 नर्व सिस्टम के सामान्य कामकाज में सहायक होता है। विद्यालय में शाला के प्रधानपाठक ओम प्रकाश वर्मा, मंजू सिंह, रसोइया एवं बच्चे उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें