ब्रेकिंग

पुलिस की मौजूदगी में लोगों की भीड़ ने लाठी डंडों से की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

सूचना

: पुलिस ने सौहार्द्र और भाईचारे के साथ होली पर्व मनाने ली शांति समिति की बैठक...

Admin

Sat, Mar 4, 2023

सूरजपुर. पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने होली पर्व सौहार्द्र और भाईचारे के साथ मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक लेने के निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिये थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में थाना विश्रामपुर, झिलमिली, चौकी उमेश्वरपुर, तारा, करंजी, लटोरी, चेन्द्रा सहित अन्य थाना-चौकी प्रभारियों ने शनिवार को क्षेत्र के कार्यपालिक दण्डाधिकारी की मौजूदगी में जनप्रतिनिधि, सरपंच, पार्षद व गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में होली पर्व आपसी भाईचारा को कायम रखते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने अपील की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक मनाएं। होली त्योहार पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी और लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी। किसी प्रकार की घटना को तुरंत ही थाना-चौकी प्रभारियों को बताएं एवं अफवाहों पर ध्यान ना दें। शांति समिति की हुई इन बैठकों में शहर व गांव में होली पर्व मनाने के बारे में जानकारी ली गई और हर्ष एवं एहतियात के साथ पर्व मनाने को कहा। बैठक में पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर चर्चा की गई। नागरिकों से त्यौहार के दिन असामाजिक तत्वों पर नजर रखने, होली में जबरन किसी के ऊपर रंग नहीं लगाने, केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग से बचने की अपील की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शांति-व्यवस्था बहाल करना हमारा मुख्य उद्देश्य है और इसमें आप सभी का सहयोग भी अपेक्षित है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें