ब्रेकिंग

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

सूचना

: पिता की हत्या करने वाले पुत्र गिरफ्तार...

Admin

Mon, May 22, 2023

सूरजपुर. बीते दिन ग्राम सकलपुर निवासी नान्हा राम सिंह ने थाना भटगांव में उपस्थित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 20.05.2023 को दोपहर में जीतलाल अपने पत्नी मुन्नी बाई को घरेलू बातों को लेकर मारपीट कर रहा था तभी इसका भाई अमर साय बीच बचाव करने गया बोला कि बहू को क्यों मारपीट कर रहे हो, तब जीतलाल बोला कि बीच से हट जाओ नहीं तो आज तुमको पुज दूँगा कहकर मारने के लिये दौडाया तब मुन्नी वहाँ से भाग गई उसे भी मारने से सिर में चोट लगा है, उसके बाद जीतलाल अपने हाँथ में रखे लोहे के बसुला से अपने पिता अमर साय के सिर में मार दिया, जिससे अमर साय का दाहिने तरफ सिर कट गया, खून बहने लगा जिससे जमीन में गिर गया, उसके बाद जीतलाल अपने पिता अमर साय को घर के अन्दर परछी में ले जाकर लेटा दिया, कुछ समय बाद अमर साय की मृत्यु हो गई, अमर साय की मृत्यु जीतलाल के द्वारा लोहे के बसुला से सिर में मारने सिर कटने से हुई है। सूचना पर थाना भटगांव पुलिस ने मर्ग कायमी उपरान्त आरोपी के विरूद्ध धारा 302, 323, 324 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया। भटगांव पुलिस आरोपी की पतासाजी के दौरान मुखबीर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी जीतलाल पिता स्व. अमरसाय उम्र 37 वर्ष निवासी सकलपुर, थाना भटगांव को पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने हत्या करना स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बसुला जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें