ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: नाटक नौटंकी ड्रामा...कोतवाली थाना..? भीड़ के आगे सरेंडर हुई पुलिस...

Admin

Sat, Mar 11, 2023

राजेश सोनी

सूरजपुर. नगर का कोतवाली थाना का नाटक नौटंकी ड्रामा हर किसी ने देखा. कानून को तमाशा बनाता रहा और बनाते रहे खाखीधारी. रात में हुई तमाशा नॉटंकी से हर कोई हैरान है. हालांकि पुलिस के उच्चाधिकारी भी शामिल रहे. यह सब कुछ होता रहा आरोपियों को बचने बचाने के लिए, जब गुनाहगारों को बचाने एक समाज आ जाये तो उस समाज का क्या हर्ष होगा यह सोचनीय पहलू है. आरोपियों के समर्थन में भीड, समाज का डॉक्टरों को ये कैसा संदेश है..? होली के संध्या नशे धूत में कुछ रंगबाजो ने ड्यूटी डॉक्टर के साथ जमकर मारपीट की घटना की. उन्हें दारु का ज्यादा नशा था या अपने रसूख का. पुलिस ने FIR भी दर्ज कर ली और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। लेकिन इसके बाद इन रसूखदार आरोपियों को बचाने के लिए लोग इकट्ठे हो गए. क्या आज समाज को सरकारी अस्पताल में ड्यूटी करने वाले डॉक्टर के बजाए बिगड़ैल रसूखदार नेता की ज्यादा जरूरत है?  क्या आज समाज को एक पढ़े लिखे सभ्य आदमी के बजाए गाली गलौच करके दो वोट दिला देने वाले बिगड़ैल नेता की ज्यादा जरूरत है?  क्या सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी बताने वाले डॉक्टरों स्वास्थ कर्मियों के उत्पीड़न से कोई सरोकार नही है? हकीकत में आज समाज की असली जरूरत बिगड़ैल रसूखदार स्थानीय नेता हैं? इस घटना के बाद आरोपियों को बचाने आई भीड़ का संदेश तो यही है. कानून इंसानियत को तार तार करते इस कृत्य से खाखी कलंकित हो गई. चंद पैसे के लिए जान लेने से नही चुकने वाली खाखी से आम जनमानस का भरोसा डगमगा गया है. फिलहाल समाज के भीड़ के आगे सरेंडर हुई पुलिस ने रात 3 बजे पकड़े गए आरोपियों घर जाने दिया है अगर ऐसे भी भीड़ के आगे पुलिस दबती रही तो आगे क्या होगा लेकिन इस बीच आरोपियों के साथ कोई वारदात हो जाता है तो क्या जिम्मेदार पुलिस की है या समाज की ....यह गृह मंत्रालय बताएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें