ब्रेकिंग

पुलिस की मौजूदगी में लोगों की भीड़ ने लाठी डंडों से की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

सूचना

: नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई, 1 लाख 12 हजार रूपये का गांजा के साथ एक गिरफ्तार...

Admin

Mon, May 22, 2023

सूरजपुर. पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देश के बाद अवैध कारोबार करने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में रविवार को चौकी लटोरी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बृजनगर निवासी रामटहल चौधरी अपने घर में गांजा बिक्री हेतु रखा है और ग्राहक की तलाश कर रहा है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु मार्गदर्शन में चौकी लटोरी पुलिस की टीम ने ग्राम बृजनगर निवासी रामटहल चौधरी के यहां पहुंची और विधिवत दबिश देते हुए उसके कब्जे से 7 किलो 450 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 1 लाख 12 हजार रूपये का जप्त किया है। मामले में गांजा जप्त कर आरोपी रामटहल चौधरी पिता दरोगी चौधरी उम्र 30 वर्ष निवासी बृजनगर, चौकी लटोरी के विरूद्व धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी लटोरी धनंजय पाठक, एएसआई अरविंद प्रसाद, प्रधान आरक्षक विशाल मिश्रा, सुशील मिश्रा, आरक्षक अम्बिका मरावी, पिताम्बर राम, महिला आरक्षक शांती बेक व मुनेश्री पैंकरा सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें