ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: कुख्यात बदमाश का खौफनाक खुनी खेल,मां बेटी को उतरा मौत के घाट.आरक्षक पर खौलता तेल डाला…आक्रोशित लोगो ने घर गोदाम को आग के हवाले कर SDM को पीटा…

Admin

Mon, Oct 14, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. आतंक का पर्याय बना युवक ने प्रधान आरक्षक की पत्नी व बेटी को मौत के घाट उतार सडक पर फेक दिया। सोमवार का दिन सूरजपुर नगर लिये काला दिन रहा। नगर का आदतन कुख्यात बदमाश कबाडी पुत्र कुलदीप साहु ने खुनी खेल खेलते हुए मां बेटी को जान ले ली। पुलिस को गुडे बदमाश संरक्षण देना आज बहुत की भारी पड गया। जब पुलिस पर बन आई तो पता चला कि क्यो इस युवक को आंतक का पर्याय कहते है। नगर का नामी बदमाश कुलदीप साहु रविवार की रात चौपाटी पर आरक्षक घनश्याम सोनवानी पर खौलता तेल डाल दिया, वहा मौजुद रहे प्रधान आरक्षक तालिब शेख ने किसी तरह आरक्षक को जिला अस्पताल पहुचाकर कोतवाली पुलिस को सुचना दी। नशे में मदहोश बदमाश कुलदीप ने एक बार फिर से पुलिस के जवानो पर गाडी चढाने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहा और फरार हो गया। प्रधान आरक्षक तालिब शेख को नही मालुम था कि यह बदमाश उसके परिवार परकहर बनकर टूट पड़ेगा, वह कोतवाली में अपने देर रात तक था। आधी रात को घर पहुचा तो घर का खौफनाक नजारा देखकर सहन गया, पत्नी बेटी गायब मिले। पत्नी बेटी की लापता होने की जानकारी पर पुलिस सारी रात कुलदीप साहु को तलाश करती रही। इधर कुलदीप ने उसके पत्नी बच्ची को बडी ही बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार कर नग्न अवस्था में नगर से 3 किलोमीटर दुर पीढा गांव के पास फेक कर रफुचक्कर हो गया। सोमवार सुबह दोनो का शव पुलिस को बरामद हुआ,जिसके बाद ने नगर सहित जिले के लोग कोतवाली थाने में सामने जमा होकर नाराजगी दिखाई। इस दोहरे हत्याकांड से नगर सहित पुरा जिला सहम गया और देखते ही देखते नगर के लोगो ने अपनी दुकान प्रतिष्ठान बंद कर इस हत्याकांड का खुला विरोघ प्रगट किया।

पुलिस के खिलाफ लगाये नारे...
बदमाश कुलदीप साहु के खिलाफ किये इस हत्याकांड से बडी संख्या में लोग कोतवाली थाने में एकत्र होकर पुलिस के खिलाफ जमकर भडास निकाली। जमकर नारेबाजी करते हुये पुलिस के कार्यप्रणाली पर जमकर सवाल खडे किये।

घर गोदाम को आग के हवाले किया...
हत्याकांड की खबर से लोग बडी संख्या में एकत्र होकर कुलदीप के घर पर धावा बोले हुये आग लगा दी और घर के पास खडी 8-10 वाहनो पर आग लगा दी और देखते देखते वाहन आग से खाख हो गये, इससे भी गुस्सा कम नहीं हुआ तो आरोपी के गोदाम पर पहुचकर गोदाम को आग के हवाले कर दिया|

एसडीएम को दौडा कर मारा...
हत्याकांड का नाराजगी ऐसा था कि फायर ब्रिगेड को लेकर पहुचे एसडीएम को लोगो ने दौडा दौडा कर पिटा। कानुन व्यव्स्था को संभालने पहुचे साहब की बात लोगो को नागवार गुजरी, जिसके बाद आक्रोशित भीड ने जमकर पिटाई कर दिया किसी तरह दौडते गिरते किसी तरह थाने पहुचे जिससे उनकी जान बच पाई।

दिन भर थाने में बैठे रहे एसपी साहब...
बहरहाल इस पुरे मामले में समाज का हर वर्ग इस हत्याकांड से आक्रोश से भरा रहा और इसका पुरजोर विरोध भी किया। नगर पुरी तरह बंद रहा। कोतवाली थाने के पास सडक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। 8 घंटे तक सडक जाम रहा इस दौरान बडी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे और खुद पुलिस कप्तान थाने में जमे रहे। फ़िलहाल पुलिस की कई टीम आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई हुई है तो दूसरी और खुद पुलिस के जवान इस हत्याकांड से सहमे रहे काफी गुस्सा देखा गया|

कुख्यात बदमाश का आतंक का कारनामा...
कुख्यात बदमाश का आतंक का आलम यह है कि युवक शहर के लिए लगभग नासूर बन गया है लेकिन नासूर बनाने में समाज के साथ साथ वह पुलिस जिम्मेदार है जिसके कंधे पर सूरजपुर शहर में शांति व्यवस्था बहाल रखने की जवाबदारी है. लेकिन यह कहने में कोई गुरेज नही है कि आज जिले में जितनी खत्म ओर नकारा पुलिस है उससे खत्म और नकारा पुलिस कभी रही नही है. इसकी बानगी आप ऐसे समझ सकते है कि यह वही युवक है जिसने आज से करीब 4 वर्ष पूर्व उस टीआई को थाने में घुस कर न केवल जुतियाया था बल्कि बुरी तरह वर्दी आदि भी फाड़ दी थी. हथियारों से लैस थाने पुलिस तब मूकदर्शक बनी हुई थी. किसी की हिम्मत न तो रोकने की हुई और न मुक्कमल कार्रवाई की हुई. तो जाहिर है हौसला बढ़ना ही है. टाकीज में घुस कर मारपीट,नवापारा में मारपीट, पत्रकारों के साथ एक नही दो दो बार सुपारी लेकर मारपीट.गोंडवाना के जिला सुप्रीमो से मारपीट और पुराने बस स्टैंड में तो आम आदमी का आना जाना मुश्किल है कब किस पर पिल पड़े और कब किसकी इज्जत उतार दे कोई भरोसा नही. कई बार ऐसे इज्जतदारो की इज्जत उतार चुका है जो अपनी इज्जत के खातिर खामोश रहने में ही भलाई समझ कर किनारा कर लिए है.बस स्टैंड थाने के चंद कदम दूरी पर है पर क्या मजाल है कि पुलिस का कोई खोफ हो..! स्टेडियम में खेल के दौरान महगवां के खिलाड़ियों को चाकू से हमला कर आहत कर दिया था पुलिस मामूली धारा लगा| आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार हुआ था|

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें