: नए पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला ने किया पदभार ग्रहण...जिले में बेहतर पुलिसिंग एवं अपराध नियंत्रण रहेगा...
Admin
Wed, May 31, 2023
सूरजपुर. जिले के नए पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक सूरजपुर का पदभार ग्रहण करने जिला पुलिस कार्यालय पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तत्पश्चात् उन्होंने जिले का पदभार ग्रहण किया। पूर्व पुलिस अधीक्षक ने नवागंतुक पुलिस अधीक्षक एलिसेला को जिले के हालातों एवं कानून व्यवस्था संबंधी आवश्यक जानकारी देते जिले का चार्ज सौंपा। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ने जिला पुलिस कार्यालय के सभी शाखाओं का जायजा लिया एवं शाखा प्रभारियों की बैठक लेकर तत्परतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। जिले के पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था के साथ काम करने की बात कही. आईपीएस आई कल्याण एलिसेला 2011 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी है। इसके पूर्व वे पुलिस अधीक्षक बेमेतरा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, बलौदाबाजार, सुकमा एवं बीजापुर के पद पर पदस्थ रहे है। जिले का कार्यभार संभालने के बाद नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ने जिले के पत्रकारगणों से चर्चा कर जिले में बेहतर पुलिसिंग एवं अपराध नियंत्रण पर जोर देने कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन