ब्रेकिंग

पुलिस की मौजूदगी में लोगों की भीड़ ने लाठी डंडों से की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

सूचना

: तहसील भवन दूसरे गांव मे बनने का विरोध... प्रस्तावित भूमि पर ही बने तहसील भवन- सरपंच एवं ग्रामवासी

Admin

Thu, May 18, 2023

सूरजपुर. जिले के चांदनी बिहारपुर में बिहारपुर तहसील का दर्जा प्राप्त है। तहसील का न्यायालीन कार्य ग्राम पंचायत के व्यवस्थापक के तहत पुरानी भवन में ही संचालित  है। ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के मांग पर तहसील कार्यालय के लिए भवन स्वीकृति प्रदान हुआ है जो ग्राम पंचायत बिहारपुर में प्रस्तावित है जिसका पहले ग्राम पंचायत बिहारपुर के द्वारा प्रस्ताव जा चुका है। जब निर्माण कार्य करवाने के समय में ग्राम पंचायत तथा क्षेत्र के लोगों को यह  बात समझ में आया कि ग्राम पंचायत बिहारपुर में बनने वाला तहसील अन्यत्र गांव नवगई में निर्मित किया जायेगा तो बिहारपुर ग्राम पंचायत के सरपंच ग्रामीण एवं क्षेत्रवासियों ने एक राय में विरोध कर रहे हैं निर्माण नहीं होने देंगे बोल रहे हैं। चांदनी बिहारपुर के नाम का तहसील कार्यालय बिहारपुर में निर्मित हो तथा बिहारपुर में निर्माण किया जावे । सभी ने मिलकर तहसीलदार के नाम पर ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है ज्ञापन पत्र में लिखा है कि तहसील भवन कार्यालय के लिए भूमि बिहारपुर में आबंटित किया जा चुका है पंचायत प्रस्ताव भी दे दिया है इसके अलावा भी पर्याप्त शासकीय भूमि है तो बिहारपुर क्यों नहीं बनाया जा रहा है। ग्राम पंचायत बिहारपुर में तहसील भवन बनने से कई फायदे हैं जब बिहारपुर में कालेज , सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र , पुलिस थाना, हायर सेकेण्डरी स्कूल, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सब मुख्यालय बिहारपुर में ही है। अधिकारी ज्ञापन पत्र पर अमल करें तथा ध्यान देकर प्रस्तावित भूमि पर निर्माण करवायें अन्यथा सभी क्षेत्रवासी तहसील कार्यालय का घेराव करेंगे। ज्ञापन पत्र देने वाले में बाबुराम खैरवार सरपंच ग्राम पंचायत बिहारपुर रमेश गुप्ता मोहन सिंह पंच रामानुज पनिका संतोष विश्वकर्मा रमेश कुमार व शिशुपाल जायसवाल लल्लू पूरी पूर्व उपसरपंच संतोष कुमार,दिलबरन गुप्ता ,श्यामसुंदर गिरी, रामवृक्ष,रामगोपाल सिंह पटेल,  कुंदन प्रसाद, राम बहादुर सिंह उदय नारायण भगवान दास रविंद्र कुमार दीपक गुप्ता मान प्रसाद बैस, रामलखन साहू रामप्यारे,अक्षय पंडो अखिलेश क्षेत्रवासियों ने ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें