ब्रेकिंग

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

सूचना

: डाटा एंट्री ऑपरेटरो ने मुख्यमंत्री से की फरियाद... हमारी भी मूलभूत समस्या का समाधान करे...

Admin

Thu, Jul 27, 2023

सूरजपुर. चुनावी दौर चालू होते ही राज्य में विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के द्वारा अपनी मांगों के पूर्ति के लिए लिए मुख्यमंत्री के पास फरियाद लगा रहे हैं । इसी क्रम में प्रदेश में विभिन्न विभागों में नियमित पदों पर कार्य कर रहे डेटा एंट्री ऑपरेटर के द्वारा द्वारा अपनी मांगों पर कार्यवाही किए जाने को लेकर जिले स्तर से मुख्यमंत्री के नाम से पत्राचार किया जा रहा है। विदित है कि पहले भी कई कर्मचारी संगठनों एवम नियमित डेटा एंट्री ऑपरेटर संघ के द्वारा पत्राचार किया गया है। कोई सुनवाई नहीं होने के कारण चुनावी माहौल को देखते हुए फिर से अंतिम अथक प्रयास में सभी कर्मचारी वर्ग लग गए हैं। ज्ञात है कि डाटा एंट्री ऑपरेटर कोई बहुत पुराना पद नहीं है कंप्यूटर एवम ऑनलाइन कार्यों की शासकीय विभागों में उपयोगिता एवम त्वरित रूप से कार्यों के निपटारे को देखते हुए शासन ने इन पदों को विगत कई वर्षों से बड़े रूप में नियमित रूप से भरना प्रारंभ किया है। डेटा एंट्री ऑपरेटर के पद को कई विभागों में लिपिकीय वर्ग में और कई विभागों में तकनीकी वर्ग में रखा गया है, यहां तक ध्यान देने बात यह भी है कि अलग-अलग विभागों में इन पदों के लिए अलग-अलग प्रमोशन चैनल निर्धारित है, साथ ही डेटा एंट्री ऑपरेटर के क्या कार्य करेंगे यह भी ना तो ऑफिस मैनुअल और ना ही किसी शासनादेश अथवा निर्देश में निर्धारित किया गया है, जिससे यह अपने कार्यों की प्रकृति को लेकर भी असमंजस में रहते हैं। बड़ी विडंबना यह है कि कई विभागों में तो डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए प्रमोशन का कोई विकल्प ही नहीं है अर्थात नौकरी लगने से लेकर रिटायर होने तक वह डाटा एंट्री ऑपरेटर की रहेंगे, लेकिन कई विभागों में डाटा ऑपरेटर को सहायक प्रोग्रामर या अन्य उच्चतर पद पर पदोन्नति दी जाती है। शासकीय सेवा में सभी कर्मचारियों को पदोन्नति के समान अवसर और समान कार्य-समान वेतन का देने का नियम है। इन सब समस्याओं को लेकर नियमित डाटा एंट्री ऑपरेटर वर्ग में काफी असंतोष है। जिसके लिए अबकी बार छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार से यह नियमित डेटा एंट्री ऑपरेटर बड़ी आस लगाकर शायद अंतिम बार पत्राचार कर रहे हैं कि शायद चुनावी माहौल में इनकी आधारभूत समस्या पर बघेल जी का ध्यान जाए और उनके इस मूलभूत समस्या का समाधान हो सके।

Repl

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें