ब्रेकिंग

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

सूचना

: जिला चिकित्सालय में किये गये माॅक ड्रिल का निरीक्षण...

Admin

Mon, Apr 10, 2023

सूरजपुर.  कोरोना संक्रमण की रोकथाम और उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में सोमवार को पूर्वाभ्यास (मॉक ड्रिल) किया गया। मॉक ड्रिल के तहत  कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने कोविड आइसोलेशन वार्ड, आईसीयू, कंट्रोल रूम, आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर ऑक्सीजन प्लांट सहित आवश्यक सुविधाओं की क्रियाशीलता का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोविड जांच, दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ की उपलब्धता, साफ-सफाई, इलाज के लिए सभी स्वास्थ्य सुविधाओं और उपकरणों को दुरुस्त रखने कहा। कलेक्टर ने कोरोना लक्षण वाले मरीजों के लिए अलग प्रवेश द्वार के साथ अलग ओपीडी बनाने कहा। उन्होंने डॉक्टरों और चिकित्सा स्टाफ की सुरक्षा के लिए स्टाफ कक्ष बनाने के निर्देश दिए। मॉक ड्रिल के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर एस सिंह सिविल सर्जन डॉ. एनके त्रिपाठी, चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. अजय मरकाम डीपीएम गणपत नायक सहित अन्य अस्पताल नर्सिंग कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें