ब्रेकिंग

पुलिस की मौजूदगी में लोगों की भीड़ ने लाठी डंडों से की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

सूचना

: छात्रावासी विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा में रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन...

Admin

Thu, May 18, 2023

सूरजपुर. जिला में आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित छात्रावास में निवासरत कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा में परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। जिले में कुल 55 प्री मैट्रिक छात्रावासों से 533 विद्यार्थी 10वीं एवं 14 पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों से 197 विद्यार्थी 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए। कक्षा 10 वीं में 94 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए जिसमे 41 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त किया है। इसी प्रकार कक्षा 12 वीं में 93 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए जिसमे 25 प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी प्राप्त किये। छात्रावासी विद्यार्थियों में कक्षा 10 वीं में मान सिंह प्री मैट्रिक बालक छात्रावास पंछीडाँड़ विकासखण्ड प्रतापपुर ने 90.16 प्रतिशत प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है तथा कक्षा 12वीं में पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास बिश्रामपुर की नातिशा सिंदरी ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विभाग का नाम रोशन किया है। सभी छात्रावासों में सहायक आयुक्त के. विश्वनाथ रेड्डी के निर्देशन में बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु कोचिंग के साथ साप्ताहिक मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन अधीक्षकों की निगरानी के नियमित रूप से किया जाता था। जिसका लाभ विद्याथियों के परीक्षा परिणाम में मिला है। कलेक्टर संजय कुमार अग्रवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें