ब्रेकिंग

पुलिस की मौजूदगी में लोगों की भीड़ ने लाठी डंडों से की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

सूचना

: ग्रामीणों को मिल रहा सामुदायिक शौचालय का लाभ...

Admin

Mon, Apr 10, 2023

सूरजपुर. जनपद पंचायत भैयाथान के ग्राम पंचायत भैयाथान में तहसील कार्यालय भैयाथान की समीप बने सामुदायिक शौचालय से आम लोगों को बहुत सुविधा मिल रही है जो कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के अंतर्गत 350000(तीन लाख पचास हजार) की लागत से बनी है जिसका निर्माण ग्राम पंचायत भैयाथान निर्माण एजेंसी के द्वारा वर्ष 2021-22 में कराया गया है स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना से ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा उप सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराकर उसका संचालन कराने से जहां एक और विभिन्न ग्रामों से आने वाले ग्रामीणों का जो कि प्रतिदिन तहसील कार्यालय जनपद कार्यालय बैंक व अन्य विभागीय कार्यालयों में आवश्यकतानुसार आना जाना लगा रहता है, उन्हें प्रसाधन की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध हो रही है वहीं दूसरी ओर आसपास के विभिन्न कार्यालयों के स्टाफ भी उक्त सामुदायिक शौचालय का लाभ उठा रहे हैं। उक्त सामुदायिक शौचालय निर्माण से पूर्व तहसील व जनपद बैंक आदि कार्यालयों में आने-जाने वाले ग्रामीणों को अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था खासकर उन महिलाओं को जो छोटे बच्चों के साथ आती रहती थी सामुदायिक शौचालय निर्माण व संचालन से ग्रामीणों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया है कि उन्हें अब कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा वहीं महिलाओं को भी काफी राहत महसूस हुई है सामुदायिक शौचालय का संचालन व देखरेख ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के अध्यक्ष व सचिव स्वयं कर रहे हैं जिनकी सहभागिता अत्यंत ही प्रशंसनीय है इनके द्वारा कराए जा रहे स्वच्छता के कार्यों से अन्य ग्रामों में भी स्वच्छता अपनाने हेतु पहल करने की मंशा जागृत हो रही है जिससे स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के उद्देश्यों का सफलता की ओर बढ़ता हुआ एक कदम माना जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें